बॉलीवुड

Kangna Ranaut: कंगना रनौत ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ की, एक्ट्रेस ने इनके लिए शेयर किया खास पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्रम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 के मिशन की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान इसरो की महिला वैज्ञानिक जिन्होंने चंद्रयान के मिशन में योगदान दिया है वे मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

Kangna Ranaut: कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा की, कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं…


कंगना रनोट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है जिसमें चंद्रयान 3 मिशन पर काम करने वाली वैज्ञानिकों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है। इस फोटो में साथ ही सभी कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं
Kangna Ranaut: बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। ‘चंद्रयान 3’ मिशन का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की और इससे समस्त भारतवासियों ने गौरवान्वित महसूस किया। इस बीच कंगना ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के पीछे इसरो की महिला वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सादा जीवन और उच्च विचार का प्रतीक हैं।

कंगना ने इसरो की महिला वैज्ञानिकों की तारीफ 

 कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्रम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 के मिशन की महिला वैज्ञानिकों की एक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान इसरो की महिला वैज्ञानिक जिन्होंने चंद्रयान के मिशन में योगदान दिया है वे मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सभी महिलाएं साड़ी और बिंदी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- भारत के लीडिंग साइंटिस्ट, वे सभी बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ, सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक भारतीयता का सच्चा सार हैं।

पीएम मोदी ने भी की थी महिला वैज्ञानिकों की तारीफ

वहीं, रविवार के दिन पीएम मोदी ने भी इसरो की साइंटिस्ट महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी और उन्होंने कहा था कि चंद्रयान 3 नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है और इस मिशन में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर शामिल हैं। अपने मन की बात प्रोग्राम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत माने जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।

इन फिल्मों में जल्द नजर आएंगी कंगना

आपको बता दें कि कंगना जल्द ही पी वासु की निर्देशित फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी। यह ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं, इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म तेजस में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखाई देंगी और यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा इमरजेंसी में भी कंगना जल्द ही नजर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button