बॉलीवुड

हाउसफुल 5 की डेट टली, 2025 में इस दिन होगी रिलीज! : Housefull 5 Release Date

साजिद नाडियाडवाला ने 4 दिसंबर, 2023 को एक सोशल मीडिया पोस्ट में 'हाउसफुल 5' के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया। इस फ्रेंचाइजी की पिछली चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और दर्शकों को मनोरंजन मिला, इसलिए पांचवीं फिल्म का इंतजार बढ़ गया।

क्यों पोस्टपोन हुई हाउसफुल 5 की डेट, जानें फिल्म से जुड़ी हर बात : Housefull 5 Release Date

Housefull 5 Release Date: एनिमल और सैम बहादुर के बाद अब सभी को फुल कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर है। साजिद नाडियावाला ने फिल्म की रिलीज तिथि की घोषणा की है।

साजिद नाडियाडवाला ने 4 दिसंबर, 2023 को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ‘हाउसफुल 5’ के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया। इस फ्रेंचाइजी की पिछली चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और दर्शकों को मनोरंजन मिला, इसलिए पांचवीं फिल्म का इंतजार बढ़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

साजिद ने जारी किया बयान

साजिद ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, “हाउसफुल 5 की सफलता दर्शकों को जाती है और हमें आशा है कि ‘हाउसफुल 5’ भी उन्हें पसंद आएगी। टीम ने एक बेहतरीन कहानी तैयार की है जो शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी। इसलिए, हमने रिलीज तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि हम और भी ज्यादा मनोरंजन प्रदान कर सकें।”

Read more:- Housefull 5: कॉमेडी किंग अक्षय कुमार ने किया हाउसफुल 5 की डेट का अनाउंसमेंट

‘हाउसफुल 5’ कब होगी रिलीज?

अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ पहले अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म को एक साल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। अब फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

स्टार कास्ट की बात करें तो साजिद की निर्मित फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ काम होने की चर्चा है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियल कास्ट की घोषणा नहीं की है।”

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button