बॉलीवुड

9 जनवरी को फरहान अख्तर मनाएंगें अपना 50वां जन्मदिन, जानिए अभिनेता के जीवन से जुड़े रोचक किस्सें: Farhan akhtar birthday

साल 2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने महज 11 रुपये की टोकन राशि ली थी। फरहान अख्तर को आखिरी बार फिल्म तूफान में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया था।

Farhan akhtar birthday:अभिनेता ने भाग मिल्खा भाग के लिए महज 11 रुपये ली थी फीस, हॉलीवुड फिल्म में भी किया है काम


पृष्ठभूमि

फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में जावेद अख्तर के घर में हुआ था। जावेद अख्तर बॉलीवुड के मशहूर लेखक,कवि हैं। इनकी माँ का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। फराहन अख्तर प्रसिद्ध उर्दू कवि जान-निसार के पोते हैं। फरहान अख्तर की सौतेली माँ शबाना आजमी भी बॉलीवुड का एक- मानी अभिनेत्रीं हैं। फरहान अख्तर की एक बहन है-जोया अख्तर जोकि एक निर्देशक और लेखक हैं। फराहन अख्तर निर्देशक-कोरिओग्राफर फराह खान के मौसेरे भाई है।

शादी

फराहन अख्तर की पहली शादी साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से हुई थी , इनकी दो बेटियां भी हैं- शाक्या और अकीरा। 24 अप्रैल 2017 को अपनी शादी के 16 साल बाद इन्होने एक दूसरे से तलाक ले लिया। जिसके बाद अख्तर ने वी जे शिबानी को साल 2018 से डेट करना शुरू किया और फाइनली 19 फरवरी 2022 को खंडाला में स्थित अपने फार्महाउस में शादी की।

2008 में फिल्म रॉक ऑन से की अभिनय की शुरुआत

जैसा कि सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं। अभिनेता ने साल 2008 फिल्म रॉक ऑन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता ने गाने भी गाए। फिल्म के लिए फरहान अख्तर को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लोगों ने उनकी एक्टिंग और बेहतरीन गानों की खूब तारीफ की। इसके बाद उन्होंने लक बाई चांस, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, स्काई इज पिंक और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी तमाम फिल्में कीं।

हॉलीवुड फिल्म में भी किया काम

अभिनेता ने साल 2004 में हॉलीवुड फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

भाग मिल्खा भाग के लिए महज 11 रुपये ली थी फीस

साल 2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने महज 11 रुपये की टोकन राशि ली थी। फरहान अख्तर को आखिरी बार फिल्म तूफान में देखा गया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया था।

कई बेहतरीन फिल्मों का किया लेखन

फरहान अख्तर ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन और लेखन किया है। अभिनेता ने दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2, लक्ष्य जैसी फिल्मों का लेखन किया है। इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अभिनेता ने अपने काम के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीते।

Read More: असम के वाहन चालकों ने 48 घंटे की हड़ताल का किया एलान, राजस्थान के करणपुर में आज विधानसभा चुनाव: Hindi News Today

फराहन अख्तर से जुड़े रोचक तथ्य:-

1. फरहान अख्तर फिल्म शोले को 50 बार देख चुके हैं, लेकिन उन्हें यह दीवार से बेहतर नहीं लगी।

2. अख्तर ने फिल्म फिल्म दिल चाहता है का निर्देशन तब किया था जब उनकी माँ ने उन्हें घर से निकलने की धमकी दी थी। फराह            अपने माँ को अपना सबसे बड़ा आलोचक मानते हैं।

3. फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दुबारा में फराहन ने काफी एडवेंचर किये। लेकिन उन्हें अपनी असल जिंदगी में कॉकरोच से बेहद डर             लगता है।

4. आमिर खान को रंग दे बसंती मिलने से पहले फराहन को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, जिसका अफ़सोस उन्हें          आज भी है।

5. फराहन खान की जिंदगी का सबसे खराब वक्त 1992-93 में था, जब उन्हें दंगों के दौरान मुस्लिम होने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button