मनोरंजन

साल 2021 में दिलीप कुमार समेत इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन लोगों ने साल 2021 में दुनिया को कहा अलविदा


पिछले साल से फैला कोरोना वायरस आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है साल 2020 हो या 2021 किसी के लिए भी कुछ खास नहीं रहा है। साल  2021 भी 2020 की तरह सभी के लिए एक बुरा दौर लेकर आया है। पिछले साल से लेकर इस साल तक लाखों लोग अपनी जान गया चुके है। फिर चाहे वो आम लोग  हो या बॉलीवुड सितारे। इस कोरोना काल में लाखों ने दुनिया को अलविदा कहा है। तो चलिए जानते है बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन बड़े सितारों के बारे में जिन्होंने दुनिया को साल 2021 में अलविदा कह दिया।

सुरेखा सीकरी: अभी हाल ही में बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन हुआ है। वैसे तो सुरेखा सीकरी को सभी लोग जानते है लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग तो सुरेखा सीकरी को बालिका वधू की दादी सा के नाम से जानते है। इसी महीने 16 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट के चलते सुरेखा सीकरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।  76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। खबरों के अनुसार सुरेखा सीकरी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। इस दौरान उनको दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था।

https://www.instagram.com/p/CRjVCJhpRTA/?utm_source=ig_web_copy_link

और पढ़ें: बॉलीवुड के वो सितारे जिन पर लग चुका है धार्मिक भावनाओ को आहत करने का आरोप…

दिलीप कुमार: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को भला कौन नहीं जानता। आज दिलीप कुमार भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी प्यारी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में है।  जुलाई को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो  दिलीप कुमार को पिछले कई महीने से ही सांस संबंधित बीमारी से सूझ रहे थे। जिसके कारण उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका निधन जुलाई को हो गया था।  दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई थी।

https://www.instagram.com/p/9ToUuXqUUi/?utm_source=ig_web_copy_link

राज कौशल: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कौशल का निधन भी कुछ समय पहले 30 जून को हुआ था। आपको बता दे कि राज कौशल का निधन महज 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण हो गई।

यशपाल शर्मा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा का निधन भी इसी साल हुआ था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज यशपाल शर्मा को 13 जुलाई को  तड़के दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण उनका निधन हुआ। आपको बता दें कि यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट के 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

राजीव कपूर: बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का निधन इसी साल 9 फरवरी को हुआ था। राजीव कपूर भी हार्ट अटैक के कारण बेहद कम उम्र में इस दुनिया से चले गए। आपको बता दें कि राजीव कपूर भी अपने दादा, पिता और भाईयों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं, लेकिन परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह राजीव कपूर कभी वो सफलता हासिल नहीं कर पाए।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button