मनोरंजन

Bollywood-South Cinema Jodi: अनन्या-देवरकोंडा ही नहीं साउथ-बॉलीवुड की इन रोमांटिक जोड़ियों पर फिदा हैं दर्शक

Bollywood-South Cinema Jodi: कभी माधवन और दिया ने तो कभी श्रद्धा-प्रभास की हिंदी-साउथ की जोड़ी ने किया पर्दे पर कमाल


Highlights:

  • भारत में दो तरह की फिल्में ज्यादा देखी जाती है। पहला है बॉलीवुड और दूसरा है दक्षिण भारतीय फिल्म यानी की  साउथ की फिल्में।
  • आपने देखा होगा की दोनों में कई तरह के शोध समय – समय पर होते रहते हैं।
  • दर्शकों को साउथ और हिंदी सिनेमा जगत की मिलाई फिल्मी जोड़ियाँ बहुत भा जाती हैं।
Bollywood-South Cinema Jodi: भारत में दो तरह की फिल्में ज्यादा देखी जाती है। पहला है बॉलीवुड और दूसरा है दक्षिण भारतीय फिल्म यानी की  साउथ की फिल्में। आपने देखा होगा की दोनों में कई तरह के शोध समय – समय पर होते रहते हैं। कई बॉलीवुड फिल्में साउथ की फिल्मों के रीमेक होते हैं तो कई साउथ फिल्मों के कलाकार हिंदी फिल्मों में अपना सिक्का आजमाते नज़र आते हैं। इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि दर्शकों को साउथ और हिंदी सिनेमा जगत की मिलाई फिल्मी जोड़ियाँ बहुत भा जाती हैं जिन्हें वह बार – बार देखना पसंद करते हैं तो कई बार कुछ ऐसी जोड़ियाँ भी बनती हैं जिन्हें दर्शक देखना पसंद नहीं करते।
अभी हाल ही में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड की अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर काफी चर्चे में है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। हालांकि यू ट्यूब पर दर्शकों के मिक्सड कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा फिल्मे में विजय और अनन्या की जोड़ी को ख़ासा पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है।

आज हम बॉलीवुड और साउथ की उन जोड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और अपना प्यार इन जोड़ियों पर खूब लुटाया।

आर माधवन – दिया मिर्जा: आर माधवन साउथ के नामचीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने रहना है तेरे दिल फिल्म समे हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा। यह फिल्म सुपर हीट रही। इस फिल्म में आर माधवन के साथ जोड़ी बनाई गई दिया मिर्जा की। फिल्म को जितना दर्शकों ने पसंद किया उतना ही दिया मिर्जा और आर माधवन की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

धनुष – सोनम कपूर: धनुष और सोनम कपूर की जोड़ी भी दर्शकों की चहेती बन गई जब दोनों एक साथ रांझणा जैसी फिल्म में दिखे। फिल्म की कहानी और फिल्म के गाने तो लोगों के भाये ही लेकिन धनुष – सोनम की जोड़ी ने जो कमाल किया वह सालों – साल तक लोगों के जेहन में जिंदा रहेगी।

रजनीकांत – ऐश्वर्या राय: आपको याद होगा रजनीकांत – ऐश्वर्या की फिल्म आई थी रोबोट। इस फिल्म में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लगी हैं और उतनी ही प्यारी लगी है रजनीकांत और ऐश्वर्या की जोड़ी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। फिल्म हिट रही और लोगों को बहुत पसंद आई।

आमिर खान – असिन: दोनों की जोड़ी एक ऐसे फिल्म में दिखी जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे पहली सौ करोड़ के क्लब में जाने वाली फिल्म गजनी की। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। फिल्म के गाने , कहानी , निर्देशक फिल्म की जान थे। लेकिन अगर किसी ने सबसे अधिक ध्यान अपनी तरफ खींचा तो वो थी फिल्म में आमिर – असिन की बेमिशाल जोड़ी।

श्रद्धा कपूर – प्रभास: श्रद्धा कपूर और प्रभास की कमाल की जोड़ी दिखी फिल्म साहो में। हालांकि फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज नहीं कर पाई पर दोनों की जोड़ी ने लोगों के दिलों पर अपना छाप छोड़ा। फिल्म का गाना सैइंया साइको ने खूब कमाल किया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button