मनोरंजन

देव आनंद की थी लंच ब्रेक में शादी

देव आनंद की थी लंच ब्रेक में शादी


देव आनंद की थी लंच ब्रेक में शादी  :-  हिन्‍दी जगत के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का आज जन्मदिन है। 26 सितंबर 1923 को देव आनंद का जन्‍म हुआ था और 88 की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से वह दिसंबर 2011 में निधन हो गया। देव आनंद बॉलीवुड में अपने एक खास अंदाज़ के लिए जाने जाते थे। देव आनंद के अंदर की ज़िंदादिली ने उन्हें कभी बूढ़ा होने नहीं दिया था।

देव साहब का असली नाम धर्मदेव पिरोशीमल आनंद था और उनके पिता का नाम पिशोरीमल आनंद था। वो पेशे से वकील थे। देव साहब ने लाहौर के एक सरकारी कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक की डिग्री ली थी। बॉलीवुड में 50-60 के दशक में देव आनंद के नाम का डंका बजता था। देव आनंद का नाम रोमांस और स्टाइल के मामले में उभरा था।

देव आनंद की थी लंच ब्रेक में शादी
देव आनंद

देव साहब की बेइंतिहां मोहब्बत

अभिनेता देव आनंद बॉलीवुड की अभिनेत्री सुरैया से बहुत प्यार करते थे। ये बात उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘रोमांसिंग विथ लाइफ’ में विस्तार से लिखी है। देव साहब ने उस ज़माने में सुरैया को तीन हजार रुपये की हीरे की अंगूठी दी थी। मगर दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण से सुरैया की नानी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुईं थी और आखिर में दोनों को अलग होना पड़ा था। इसके बाद अभिनेत्री सुरैया ने कभी शादी नहीं की थी।

देव सा‍हब की शादी फिल्म के लंच ब्रेक में

साल 1954 हुई, देव आनंद की शादी का किस्सा भी बेहद मशहूर है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए लंच ब्रेक में अपनी सह कलाकार कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी। मगर दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी थी। उनके दो बच्चे भी हुए।

देव आनंद की थी लंच ब्रेक में शादी
देव आनंद

देव आंनद ने क्लर्क का काम किया

अभिनेता की दुनिया में कदम रखने से पहले देव आनंद मुंबई की एक अकाउंटेंसी फर्म में क्लर्क का काम करते थे । जहां उन्‍हें वेतन के रूप में केवल 85 रुपये मिलते थे।

देव साहब अब हमें बीच नहीं है। मगर आज भी उनका चार्म, उनकी अदाएं, उनके द्वारा कहे गए डायलॉग्स लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button