मनोरंजन

शादी से पहले ऐश्‍वर्या राय के कई अफेयर थे

ऐश्‍वर्या राय मिस वर्ल्‍ड का  खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय थी


1994 की मिस वर्ल्‍ड

हाल में रिलीज हुई फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की अभिनेत्री और साल 1994 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का 1 नवम्‍बर यानि आज जन्मदिन है। ऐश्वर्या आज अपना 43वां जन्‍मदिन बना रही है। ऐश्‍वर्या राय का जन्‍म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। मगर कुछ सालों के बाद ही उनका परिवार मुंबई आ गया। उन्‍होनें  मुबंई में ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। ऐश्वर्या आर्किटेक्चर की छात्र रही चुकी है।  आर्किटेक्चर की पढाई करते हुए ही  उनका मन मॉडलिंग की ओर चला गया था। साथ ही ऐश्‍वर्या मिस वर्ल्‍ड का  खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बनीं।

पहली  फिल्‍म तमिल की

ऐश्‍वर्या  के लिए बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दीवानों की लम्‍बी लाईन है। ऐश्वर्या ने अपने कैरियर की शुरूआत साल 1997 में एक तमिल फिल्म ‘रूअर’ से की थी। साथ ही इसी साल ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड की दुनिया में भी कदम रखा और अभिनेता बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ में काम किया। जो सफल नहीं हुई। मगर साल 1999 में आई  संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऐश्वर्या के फिल्‍मी कैरियर के लिए ए‍क महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई।

शादी से पहले ऐश्‍वर्या राय के कई अफेयर थे
अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

ऐश्वर्या राय के कई दिल  दिवाने

ऐश्वर्या राय कई दिलों को अपना दिवाना बना चुकी हैं। शादी से पहले ऐश्‍वर्या का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेता के साथ जोड़ा गया।  सलमान और ऐश्वर्या के प्रेम के किस्सों ख़बर बनाए तो  वहीं ऐश्‍वर्या और विवेक के बीच लव अफेयर चला। लेकिन  साल 2007 में ऐश्‍वर्या  अभिषेक बच्‍चन के साल शादी के बंधंन में बंध गई।

वैसे तो साल 2000 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया। कहते है, उस वक्त तक दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। मगर साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक एक-दूसरे के काफी करीब आए गए थे। उसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्‍में की। फिल्‍म की शूटिंग के दौरान काफी समय एक साथ बताते और उन दोनों का प्यार परवान चढ गया था।

आप को बता दें, ऐश्‍वर्या के जन्मदिन से पहले रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लोगों की अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button