भोजपुरी

Bhojpuri News: निरहुआ का ऐलान बलिया विद्रोह पर बनेगी फिल्म, जानें क्या है इसके पिछे की वजह

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ जल्द ही एक देशभक्ति फिल्म बनाने वाले हैं। इसका ऐलान निरहुआ ने खुद मीडिया के सामने किया है।

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा में पहले भी देशभक्ति पर बनी फिल्मों से जीता है फैंस का दिल…


भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ  जल्द ही एक देशभक्ति फिल्म बनाने वाले हैं। इसका ऐलान निरहुआ  ने खुद मीडिया के सामने किया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्म एक्टर निरहुआ ने कहा, ‘वह स्वतंत्रता आंदोलन में जिले की भूमिका को उजागर करने के लिए 1942 के बलिया विद्रोह  पर एक फिल्म बनाएंगे।’

आजमगढ़ से बीजेपी सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ  ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में मीडिया से ये बातें कही। उन्होंने  कहा कि वह बचपन से बलिया के विद्रोह के बारे में सुनते आए हैं और इससे प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू होने के कुछ दिनों बाद कई स्थानीय लोगों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

Read More: Bhojpuri News : बहन बहन बन गई एक दूसरे की सौतन, फिर क्या हुआ इंटरनेट पर हो रहा है वायरल

निरहुआ का ऐलान- बलिया विद्रोह पर बनेगी फिल्म

आजमगढ़ से भाजपा सांसद ‘निरहुआ’ ने शनिवार की रात्रि जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा, ‘बचपन से ही बलिया के बागीपन को सुनता आया हूं। स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया की ऐतिहासिक भूमिका रही है। असंख्य वीरों ने अपनी आहुति दी थी तथा देश को आजादी मिलने से पांच साल पहले ही बलिया को आजाद करा दिया था।” उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया की भूमिका से प्रभावित हैं और ‘बलिया की क्रांति’ पर आधारित फिल्म बनायेंगे।

क्रांति लंबे समय तक नहीं चली

स्‍वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे की अगुवाई में आधिकारिक स्वतंत्रता से पांच साल पहले 19 अगस्त 1942 को बलिया को ‘आजाद’ घोषित कर दिया था। यह क्रांति लंबे समय तक नहीं चली और जल्द ही इसे अंग्रेजों ने दबा दिया। उन्होंने बलिया पर वापस नियंत्रण हासिल करने के लिए सैनिक टुकड़ी को भेजा था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button