भोजपुरी

Bhojpuri Holi Geet: यू-ट्यूब पर पहले ही शुरू हुआ होली का हुड़दंग, भोजपुरी गाना रिलीज होते ही मिले लाखों व्यूज

Bhojpuri Holi Geet: बेशक होली को अभी एक महीना बाकी है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी म्यूजिक में अभी से होली की गूंज सुनाई देने लगी है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर और संगीतकार एक के बाद एक कई भोजपुरी होली के गाने लेकर आ रहे हैं।

Bhojpuri Holi Geet: होली का भोजपुरी सॉन्ग रिलीज, यू-ट्यूब पर गोल्डी यादव के होली गीत की धूम

इस साल 25 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। रंगों के त्योहार होली के दिन हर मस्ती और मजाक का माहौल देखने को मिलता है। इसकी खुशी लोग कई दिन पहले से मनाते लगते हैं। बेशक होली को अभी एक महीना बाकी है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी म्यूजिक में अभी से होली की गूंज सुनाई देने लगी है।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर और संगीतकार एक के बाद एक कई भोजपुरी होली के गाने लेकर आ रहे हैं। अब नया नाम गोल्डी यादव का जुड़ गया है। दरअसल गोल्डी यादव का नया होली का गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ गाना

पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और अभिनेत्री लवली काजल का नया होली गीत ‘गलिया पा रंगवा लगईता’ यू-ट्यूब पर रिलीज हो गया है। भोजपुरी होली गीत में लवली काजल नजर आ रही हैं। जो अपनी सहेलियों से अपने पिया के बारे में चर्चा कर रहीं हैं। लवली काजल के डांस और एक्स्प्रेशंस को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Read More:- Bhojpuri Gana: ‘कमर के कमाई’ गाने को मिल चुके 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज, फैंस बोले- ‘जिसका जलवा जारी है, उसका नाम खेसारी है’

गोल्डी यादव ने गाया है गाना

दरअसल, इस गाने को होली को देखते हुए ही शूट किया गया है। गाने के वीडियो में ढेर सारे रंग और खूब मौज मस्ती देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत होली गीत गलिया पा रंगवा लगईता को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। वही इसमें लवली काजल ने परफॉर्म किया है। इस गाने के गीतकार मुकेश मिश्रा हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भोजपुरी दुनिया में होली की धूम

गाने का संगीत विक्की बॉक्स ने दिया है। इसके निर्देशन की कमान निर्देशक सुनील बाबा ने संभाली है। गाने को कोरियोग्राफ गोल्डी, सनी, एडिटर आलोक यादव, डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। इस तरह होली से पहले ही भोजपुरी संगीत की दुनिया में होली की धूम सुनाई देने लगी है। अब इंतजार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ जैसे दिग्गजों के गाने का है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button