भोजपुरी

Bhojpuri Richest Star: भोजपुरी सिनेमा के 5 सबसे अमीर स्टार कौन-कौन है, जानें उन स्टारों के बारे में

भोजपुरी सिनेमा जगत के 5 महंगे स्टार में, पवन सिंह सबसे महंगे स्टारों में नम्बर 1 पर है।

Bhojpuri Richest Star: भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह सबसे महंगे स्टारों में नम्बर 1 पर है 

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मुकाबले में  भोजपुरी सिनेमा भी पीछे नहीं है। लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी सिनेमा अब बहुत आगे हो चुकी है। भोजपुरी सिनेमा ने बिहार के आलावा कई और स्थानों पर जगह बना ली है. भोजपुरी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. भोजपुरी देखने वाला और बोलने वाला हर कोई अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानना चाहता है।आज कुछ ऐसे ही स्टार के बारे में बताते है।

पवन सिंह –

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत के महंगे स्टार में से एक हैं। ये एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये  लेते हैं।पवन सिंह केवल फिल्मों के जरिए ही नहीं, बल्कि गायकी से भी कमाई करते हैं।पवन सिंह एक गाने का 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करते हैं। पवन सिंह की सालाना कमाई 3 से 4 करोड़ रुपए होती है।पवन सिंह के पास मुंबई के लोखंडवाला में एक फ्लैट है। पवन सिंह के पास  78 लाख की Mercedes-Benz GLE 250d कार है साथ ही फॉर्च्यूनर  कार भी है, जिससे की कीमत करीब 25-30 लाख रुपये है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

मनोजी तिवारी –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम मनोज तिवारी का हैं। ये एक्टर होने के साथ गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। मनोज तिवारी के पास करीब 24 से 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। मनोज तिवारी राजनीति में भी सक्रिय है। मनोजी तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद हैं।

Read more: Bhojpuri Video Song Viral: ‘जब तू चीख लेबा हो’ गाने में की हदें पार, आम्रपाली दुबे और निरहुआ बीजेपी सांसद ने मचाया बवाल

रवि किशन –

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड, साउथ सिनेमा के साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम करते हैं। रवि किशन एक फिल्म के करीब 50 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं। रवि किशन 20 से 21 करोड़ रुपये के मालिक हैं।रवि किशन भी एक्टिंग के साथ राजनीति में सक्रिय रहने वालों में से एक हैं, वह गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

खेसारी लाल यादव –

खेसारी लाल यादव कुल संपत्ति करीब 18 से 20 करोड़ रुपये है, वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये फीस लेते हैं। खेसारी के पास मुंबई और पटना में भी एक घर है।  भोजपुरी स्टार के पास छपरा में पैतृक गांव में पुश्तैनी जमीन भी है। खेसारी लाल यादव के पास कार में टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जिसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपये है।

Read more: Bhojpuri Songs Video: खेसारी लाल को चढ़ा इश्क का बुखार, काजल राघवानी के साथ रोमांस में हुए मदहोश वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ –

भोजपुरी सिनेमा जगत के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को कहा जाता है।वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। दिनेश लाल यादव की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये है।ये भी मनोज तिवारी और रवि किशन की तरह राजनीति में है। वो आजमगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button