भोजपुरी

Bhojpuri filmfare awards: पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन, ‘हमरो उमर लग जाए’ के लिए सिंगर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। 'हमरो उमर लग जाए' के लिए सिंगर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

Bhojpuri filmfare awards: खेसारी लाल यादव एंटरटेनर ऑफ द ईयर के फिल्मफेयर अवार्ड से हुए सम्मानित

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में भोजपुरी जगत के सभी बड़े सितारे नजर आए। इस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव से लेकर रवि किशन तक का नाम शामिल है। इस आयोजन में सभी सितारों ने जमकर डांस करके धमाल मचाया। इस समारोह में उन सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में उन सितारों के बारे में बताते हैं उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पवन सिंह –

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने धमाल मचा दिया है। सबसे पहले उन्हें रील आइकन अवार्ड की कैटेगरी में ‘मेरा भारत महान’ के लिए अवॉर्ड मिला। इसके बाद सिंगर ऑफ द ईयर की कैटगरी में भोजपुरी के किंग पवन सिंह के ‘हमरो उमर लग जाए’ के लिए सम्मानित किया गया। वहीं फीमेल कैटेगरी में यह अवॉर्ड भोजपुरी की फेमस सिंगर प्रियंका सिंह को मिला है।ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव को एंटरटेनर ऑफ द ईयर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भोजपुरी फिल्मों में जबरदस्त योगदान देने के लिए दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े को सम्मानित किया गया। फिल्मों की बात करें तो इस मामले में फिल्म ‘जानवर और इंसान’ ने बाजी मार ली।

Read more: Bhojpuri Songs Video: खेसारी लाल को चढ़ा इश्क का बुखार, काजल राघवानी के साथ रोमांस में हुए मदहोश वायरल हुआ वीडियो

रवि किशन और मनोज तिवारी –

भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड मिला। बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक धमाल मचा चुके एक्टर रवि किशन को ओटीटी और फिल्मों में बेस्ट कलाकार के तौर पर सम्मानित किया गया। संगीत में योगदान के लिए सिंगर शारदा सिन्हा को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। वहीं संजय मिश्रा को प्राइड ऑफ भोजपुरी सॉइल के अवार्ड से नवाजा गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button