भोजपुरी

Bhojpuri Cinema : खेसारी के प्रेम की पुजारन बनी यामिनी सिंह, फिर हुआ कुछ ऐसा की बहे आंसू

फिल्म 'प्रेम की पुजारन' का पोस्टर यामिनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है।

Bhojpuri Cinema : खेसारी लाल यादव और  यामिनी सिंह की फिल्म  ‘प्रेम की पुजारन’ ट्रेलर 31 अगस्त होगा रिलीज 


भोजपुरी सिनेमा और एल्बम के गानों में कुछ समय से मेगास्टार खेसारी लाल यादव और सुपरहॉट अभिनेत्री यामिनी सिंह की जोड़ी ने हंगामा मचा रखा है। और जल्द ही एक और फिल्म  ‘प्रेम की पुजारन’ रिलीज होने वाली है।

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह –

खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह जब पर्दे पर आती है धमाल मचा देती है।कहा जा रहा है कि यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव के रिश्तों में दरार आ गई है।सुपरहॉट अभिनेत्री यामिनी सिंह की जोड़ी ने हंगामा मचा रखा है, दोनों के गाने और फिल्में एक के बाद एक रिलीज और वायरल होते रहते हैं।

Read more: Bhojpuri Gana : ‘खोला ये राजाजी ब्लाउज के बटन’ गाने में, अक्षरा सिंह ने पानी में मचाया बवंडर

‘प्रेम की पुजारन’  फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त –

इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इसी का पोस्टर यामिनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ऐसे में दोनों की एक साथ पहले से ही तैयार फिल्म ‘प्रेम की पुजारन’ का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव के कंधे पर दुल्हन के जोड़े में यामिनी सिंह सुर्ख लाल जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं, इस पोस्टर में वह रोती नजर आ रही हैं। फिल्म में पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह का जमकर रोमांस देखने को मिलेगा। यामिनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि 31 अगस्त को सुबह 7 बजे कैप्टन वॉच हिट्स पर फिल्म प्रेम की पुजारन का ट्रेलर जारी किया जाएगा।  फिल्म के पोस्टर में इन दोनों के अलावा भोजपुरी की दूसरी सुपरहिट अभिनेत्री रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं।  इस फिल्म का डायरेक्शन पंकज सिन्हा कर रहे हैं और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी समर राज फिल्म्स पर है।

https://www.instagram.com/p/CwcLUVnhJAa/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button