भोजपुरी

Bhojpuri Actresses : भोजपुरी इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेसेस कितनी पढ़ी-लिखी है, पवन सिंह से लेकर निरहुआ की एक्ट्रेसेस

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी पढ़ाई बीच मे ही छोड़ दी थी। पावर स्टार पवन सिंह की इस एक्ट्रेस को तो बीच में ही छोड़नी पड़ गई थी अपनी पढ़ाई।

 Bhojpuri Actresses :  पवन सिंह की इस एक्ट्रेस को तो बीच में ही छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, जानें कौन-कौन सी ऐक्ट्रेस हैं शामिल


अक्षरा और सुपरस्टार पवन की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है, बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त होती है। पावर स्टार पवन सिंह की इस एक्ट्रेस को तो बीच में ही छोड़नी पड़ गई थी अपनी पढ़ाई।

भोजपुरी फिल्मों के फेमस एक्ट्रेस –

भोजपुरी गानों की तो पूरी दुनिया दीवानी है, सिर्फ गाने ही नहीं, इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स भी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में मौजूद है।  इस लिस्ट में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, रवि किशन, आम्रपाली दुबे जैसे बेहतरीन सितारों के नाम शामिल हैं। भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं एक्टिंग के साथ-साथ अक्षरा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं,  उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बीच में ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़ दी थी।

Read more: Bhojpuri Hot Song : निरहुआ और आम्रपाली दुबे के जबरदस्त रोमांस का तड़का, इंटरनेट का चढ़ा पारा

रानी चटर्जी –

रानी चटर्जी को भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कहा जाता है। अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली रानी चैटर्जी ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1979 को एक मुस्लिम परिवार में साहिबा शेख के रूप में हुआ था। वह मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी। चटर्जी ने अपनी स्कूली शिक्षा तुंगेश्वर एकेडमी हाई स्कूल, वसई से की थी। 2003 में भोजपुरी पारिवारिक नाटक फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला में मनोज तिवारी के साथ अभिनय कर पहली बार फिल्मों में कदम रखा था। रवि किशन संग रानी चटर्जी की की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

आम्रपाली दुबे –

बड़े पर्दे पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है।  दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं, वहीं आम्रपाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1992 को  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे हुआ है। आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की है।  2014 में  उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिन्दुस्तानी में काम किया था। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 7-9 लाख रुपए लेती हैं।

काजल राघवानी –

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल गुजरात की रहने वाली हैं।  वहीं पर्दे पर उनकी और खेसारी लाल की जोड़ी हिट मानी जाती है। काजल राघवानी के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने भी ग्रेजुएशन किया है। काजल राघवानी 16 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस बन गई थी। काजल राघवानी को 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था।  उनकी पहली फिल्म से ऐसा नाम मिला की एक के बाद एक 25 से अधिक गुजराती फिल्में की। काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ से डेब्यू किया था। ये मूल रूप से महाराष्ट्र की हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ। काजल अब तक 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं।  पवन सिंह और काजल राघवानी का एक डांस वीडियो ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ यूट्यूब पर 30 करोड़ 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

Read more: Bhojpuri Hit Gana : अक्षरा सिंह के हुस्न के जलवे देखकर पवन के उड़े होश, दोनों ने किया ताबड़तोड़ रोमांस

अक्षरा सिंह – 

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच अपने खास और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं और करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा सिंह के मम्मी पापा भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए बचपन से उनका रुझान फिल्म इंडस्ट्री के तरफ ज्यादा रहता है। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को हुआ था। अक्षरा सिंह की पहली फिल्म रवि किशन को इनकार नहीं कर पाईं और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कर दी।  इस फिल्म में अक्षरा के किरदार को काफी सराहना मिली, फिल्म भी हिट रही।  इस फिल्म के बाद अक्षरा को कई फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे।  इसके बाद फिर अक्षरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  अक्षरा सिंह की पढ़ाई की  ग्रेजुएशन तक की है,  ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button