ऑटो वर्ल्ड

जानिए Tata Punch EV की क्या है खूबियां, और इसके परफॉर्मेंस: New tata Punch EV

New Tata Motors ने अपनी लेटेस्ट कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश की गई है।

New Tata Punch EV:सिंगल चार्ज में 421 किमी की रेंज ऑफर करेगी ये कार, पंच EV का इन EVs से है मुकाबला


Tata Punch EV: टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV को 11 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 421 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। यहां हम आपको इस प्राइस सेग्मेंट में आने वाली सभी इलेक्ट्रिक कार की रेंज के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

सिंगल चार्ज में 421 किमी की रेंज ऑफर करेगी

टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में पेश की गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 421 किमी की रेंज ऑफर करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको इस गाड़ी की कीमत में आने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार की रेंज के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Punch EV का इन EVs से है मुकाबला

टाटा की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल का मुकाबला इन-हाउस Tiago EV, Tata Tigor EV के साथ MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कार से होगा।

Tata Punch EV की खूबियां

Punch EV को Tata के नए Gen-2 Pure EV प्लेटफॉर्म Acti.EV के साथ पेश किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल से बनाया गया है। एसयूवी की ग्रांउड क्लीयरेंस 190 mm का है। टाटा की पंच ईवी के डायमेंशन ICE और CNG वेरिएंट से अलग है। वहीं इसके फीचर्स Nexon EV facelift से मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 16-इंच के अलॉय डिजाइन दिए गए हैं।

इन बैटरी के साथ punch EV को पेश किया गया

Punch EV को दो बैटरी पैक मिड और लॉन्ग रेंज क्रमश 25kWh और 35kWh के साथ पेश किया गया है। इन बैटरी पैक को Gen-2 Pure EV प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया गया है जो इस ईवी की रेंज को 10 प्रतिशत तक बढ़ा देते हैं।

315 किलोमीटर तक का रेंज ऑफर करता मिड वेरिएंट

पंच ईवी के मिड रेंज वेरिएंट को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 315 km तक रेंज ऑफर करता है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट सिंगल चार्ज में 421 किमी तक की रेंज ऑफर करता है। Punch EV को दो चार्जिंग ऑप्शन – 7.2 kW फास्ट होम चार्जर और 50 kW DC फास्ट चार्जर के साथ पेश किया गया है।

जानिए टाटा पंच EV की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Punch EV का मिड रेंज 80 bhp की पावर और 114 Nm की पीक टॉर्क ऑफर करता है। वहीं लॉन्ग रेंज 120 bhp और 190 Nm की टॉर्क ऑफर करता है। टाटा की लेटेस्ट इलेक्टिक व्हीक मात्र 9.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह140 kmph है।

Punch EV के फीचर्स

Punch EV को लेदर सीट, एयर प्यूरीफायर, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस Android Auto और Apple Car Play के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। लेटेस्ट पंच में सिक्योरिटी के लिए ब्लाइंड स्पॉट मॉनीटरिंग, छह एयरबैग और स्टेंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Read More: जेसीबी रंग पीला क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह: Real name of JCB machine

Tata Punch EV के सभी वेरिएंट्स की कीमत

1. Punch EV Smart:10.99 लाख रुपये2. Punch EV Smart+: 11.49 लाख रुपये
3. Punch EV Adventure: 11.99 लाख रुपये
4. Punch EV Empowered: 12.79 लाख रुपये
5. Punch EV Empowered+: 13.29 लाख रुपये
6. Punch EV LR Adventure: 12.99 लाख रुपये
7. Punch EV LP Empowered: 13.99 लाख रुपये
8. Punch EV LR Empowered+: 14.49 लाख रुपये

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button