भारत

पहले उरी, फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला

पहले उरी, फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला


जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में

पहले उरी, फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला:- जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में सेना के कैंप पर आंतकी हमला हुआ। इसके बाद भार‍तीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन आंतकवादी मार गिराए गए। फिदायीन दस्‍ते के ये सभी आंतकवा‍दी सेना के ड्रेस में आए थे। भारतीय सेना ने आंतकी हमले को नाकाम कर दिया और आंतकी को कैंप से बाहर ही मार गिराया। मगर अभी एक और आंतकी के छिपे होने की आशंका है, इसलिए सेना ने सर्च ऑप्‍रेशन शुरू कर दिया है।

ख़बरों के मुताबक, इस बार आंतकवादियों  ने अपना  निशाना हंदवाड़ा में 30 राष्‍ट्रीय राइफल कैंप  बना या। सुबह- सुबह ही कैंप में मेन गेट पर अंधाधुंध  फायरिंग शुरू कर  दी थी, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सेना और आंतकी मुठभेड़ में आंतकी मार गिराए गए। बता दें, बुधवार सुबह करीबन छः बजे आंतकियों ने हंदवाडा के लंगेट में आर्मी कैप के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी। ख़बरों के अनुसार आंतकी ने भागने की कोशिश की थी, मगर वो सेब के बाग में फंस गए।

भारत की  सेना के द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद से ही भारत की सेना के कैंपों पर लगातार आतंकी हमले किए जा रहे हैं। सर्जिकल स्‍ट्राइक से  पहले उरी हमला , फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला किया गया।

पहले उरी, फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला
सेना के कैंप पर आतंकी हमला

बारामूला  में हमला

दो अक्‍टूबर को रात करीबन साढे़ दस बजे जम्‍मू – कश्‍मीर के बारामूला में हुए आंतकी हमला हुआ । आंतकियों ने सेना और बीएसएफ के कैंप पर हमला किया था, जिसके बाद करीबन दो घंटे भारी फायरिंग की गई।

सर्जिकल स्ट्राइक

28 और 29 सिंतबर को भारतीय सैनिकों ने पीओके पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की। सर्जिकल स्‍ट्राइक करीबन साढे़ बारह बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक चला। जिसमें 38 से ज्‍यादा आंतकवादी मारे गए।

उरी में हमला

18 सिंतबर की देर रात भारत के उरी में हमला हुआ था, जिसमें भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे। भारत के सैनिकों ने चार आंतकवादियों को मार गिराया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button