विदेश

340 दिन स्पेस में बिताने के बाद धरती लौटे अंतरिक्षयात्री!

अमेरिकी अंतरिक्षयात्री स्कॉट केली और रूसी अंतरिक्षयात्री मिखाइल कॉर्निएंको अंतरिक्ष में 340 दिन बिताने के बाद वापस धरती पर लौट चुके हैं। बुधवार को उनका अंतरिक्षयान कजाख्स्तान में सफलतापूर्वक लैंड हो गया है।

इतने दिन स्पेस में बिताने के पीछे यह पता लगाना था कि लम्बे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद इंसानी शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है।

1

आपको बता दें, सामन्य तौर पर स्पेस में गुजारे गए समय से दोगुना वक्त इन दोनों अंतरिक्षयात्रियों ने वहां बिताया है।

वहीं इसके साथ केली वहां से रॉकेट सलाद के बीज भी अपने साथ लाएं है, जोकि दिसंबर में अमेरिकी अंतरिक्षयात्री टिम पीक वहां उगाने के लिए ले गए थे। इन बीजों को स्कूलों में बंटा जाएगा ताकि वैज्ञानिक जमीन पर उगने वाले पौधों के मुकाबले इनके उगने में क्या फर्क है इसको समझ सके।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button