राशिफल

weekly horoscope-जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह(14 से 20 नवंबर)

 Weekly Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह(14 से 20 नवंबर)


एक बार फिर हम आपके लिए लेकर आएं है आपकी साप्ताहिक राशिफल लेकर। नई ऐज हीलर पूनम गौर आपको बता रही है आने वाले सप्ताह में आपके ग्रहों की दिशा और दशा क्या होगी। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले इसे जरूर पढ़े।

Weekly horoscope

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चों को बढ़ा सकता है। माता पिता पर, बड़े भाई-बहन पर खर्चे हो सकते हैं। साली को गिफ्ट दे सकते हैं।  प्रॉपर्टी पर खर्चा हो सकता है और गुप्त विद्या के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

Weekly horoscope

वृष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा टेंशन वाला है। नौकरी में समस्या हो सकती है। कोई लंबा रोग पकड़ सकता है। बच्चों पर धन खर्च हो सकता है। शिक्षा के लिए ऋण भी ले सकते हैं।

Weekly horoscope

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए इस सप्ताह में  मिले जुले फल मिलेंगे। विधार्थियों को उच्च शिक्षा में बाधा आ सकती है या लंबी यात्रा में बाधा आ सकती है।  इलीगल अफेयर्स में पड़ने से बचें। कहीं पर आप धन का निवेश कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति अगर आपको मिलने वाली है तो उसमें बाधा आ सकती है।

Weekly horoscope

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत खुशी रहने वाला है। पति-पत्नी के संचित धन का उपयोग करेंगे और घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपनी पसंदीदा प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। बच्चों पर खर्चा हो सकता है। मनपसंद के लोगों से दोस्ती भी करने के मौके मिलेंगे।

Weekly horoscope

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। ऑफिस के किसी काम की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है। छोटी यात्राओं से इच्छा अनुसार लाभ मिल से मिलने के आसार नजर आते हैं। प्रमोशन हो सकती है और कोई सीक्रेट जॉब भी मिल सकती है।

Weekly horoscope

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह  सफलता दायक है। अगर आपने कंपटीशन एग्जाम में पार्टिसिपेट किया है तो उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को भी अपने नौकरी पेशे में सफलता मिलेगी। प्रमोशन हो सकती हैं, पैतृक संपत्ति मिल सकती हैं। कोई मन वांछित लोगों से दोस्ती हो सकती है। छुपा हुआ धन खो सकता है। उसका ख्याल रखें।

Weekly horoscope

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मनोविनोद बढ़ाने वाला होगा। इंजॉय करने के मौके मिलेंगे। विदेश की यात्रा हो सकती है या के किसी उच्च शिक्षा की वजह से विदेश में जा सकते हैं। कोई कीमती चीज को सकती है जिसकी वजह समन खिन्न रहेगा। उसका ख्याल रखें। मन मुताबिक फायदा हो सकता है।

Weekly horoscope

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान सम्मान लेकर के आया है। मां की सेहत का ख्याल रखें और अगर मुसीबतों का सामना करना पड़े तो बड़ी शांति से उन को सुलझाने की कोशिश करें। इललीगल अफेयर्स से बचें।

Weekly horoscope

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह मिले-जुले फल लेकर के आया है। छोटी यात्राओं से या लिखा पढ़ी से धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी को मनवांछित प्रमोशन मिल सकती है। रोगों से बचे बड़े भाई बहन मददगार  होंगे। विदेश यात्रा के लिए हो जाएं तैयार। लंबी बीमारी पकड़ सकते हैं, रहें सावधान।

Weekly horoscope

मकर राशि वालों के लिए धन लाभ का समय है। अपने आइडिया की वजह से धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी लग सकती है। कोई प्रमोशन हाथ लग सकती है।  अगर कोई लव अफेयर चल रहा है तो लव मैरिज भी हो सकती है। बड़े भाई बहन की ओर से परेशानी हो सकती है

Weekly horoscope

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए खर्चे का समय है। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। ड्राइविंग बहुत ध्यान से करें। अपने ऊपर खर्च हो सकता है और गुप्त विद्याओं में रुचि हो सकती है। अपने माता-पिता का ख्याल रखें। प्रॉपर्टी का एक्सपेंशन हो सकता है या किसी लोन के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

Weekly horoscope

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा निराशाजनक है। पति-पत्नी को आपस में एक दूसरे से निराशा हो सकती है। जालसाजी से बचें। खानपान का भी बहुत ख्याल रखें। खाद्य पदार्थों से कोई एलर्जी हो सकती है। बिजनेस के नए विकल्प मिलेंगे और शेयर बाज़ार से लाभ होगा। कला में रुचि बढ़ेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button