राशिफल

Gemini Yearly Horoscope 2024 : जानिए मिथुन (Gemini) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

मिथुन (Gemini) राशि का 2024 का वार्षिक राशिफल ,सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ जानें धन, परिवार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयुक्त उपाय और आने वाले चुनौतियां।

Gemini Yearly Horoscope 2024 : सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ मिथुन (Gemini) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय! 


वर्षफल मिथुन (Gemini) :  (क की कू घ ड छ के को ह)

मिथुन (Gemini)  राशि वालों के लिए ये वर्ष मिला जुला रहने वाला है। उत्साह और मेहनत से आगे बढ़ने का समय है। फिजूल खर्च से बचें। साल भर अनुलोम विलोम करते रहें इससे मन शांत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने इष्ट की या कुल देवी की पूजा करते रहे। ये अगर हमारे साथ हैं तो हमे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस बात के लिए भगवान को धन्यवाद देते रहिये की आपको एक सुंदर सा प्यारा परिवार मिला। हर एक परिवार के सदस्य के प्रति gratitude का कृतज्ञता का भाव रखें। अप्रैल के महीने में अपनी बुराइयां निकालने के लिए कार्य करें। अंतर्यात्रा शुरू कर दें। भगवान हमे कठिन परिस्थितियों में जब डालते हैं तो हमें समझ जाना चाहिए कि ऊपर वाले ने हमें निखारने का कार्य शुरू कर दिया है और अच्छे दिन बस आ ही गए। जून के महीने में यात्रा से और व्यर्थ के दौड़ धूप से बचें। अगस्त के महीने में हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। सितंबर और अक्टूबर के महिने में मिलना जुलना बन्द कर दे और अंतर्यात्रा शुरू कर दें। अगर आप मेडीटेशन करते हैं या साधना करते हैं तो इस समय की आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।

जनवरी –  जनवरी के सारे महीने तक कठिन परिस्थितियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगें। sale purchase से लाभ होगा। पुरुषार्थ एवम उत्साह से कार्य पूरे होंगे।

फरवरी – 19 फरवरी तक बनते काम रुकेंगे। समीप के रिश्तेदारों से मन मुटाव हो सकते हैं। financial प्रोब्लेम्स ज्यादा होंगीं। learn to accept everyone the way they are. यानी जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करना।

We’re now on WhatsApp. Click to join    

मार्च – 6 मार्च तक लाभ व उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगें। 7 मार्च से 25 मार्च तक रोग, खर्च बढ़ेगा और बनते कार्य में अड़चने पैदा होंगीं जिसकी वजह से तनाव बढ़ेगा। financial और पारिवारिक समस्याएं आ सकतीं हैं। इसके लिए फिजूल खर्ची से बचें, खान पान का ख्याल रखें और अनुलोम विलोम सारा साल करते रहें।

अप्रैल-  8 अप्रैल तक व्यापार में लाभ तथा उच्चप्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेंगे। 9अप्रैल कार्य-व्यवसाय में गुजारे योग्य धन प्राप्त होता रहेगा। बनते कामों में विघ्न तथा अपने भी परायों जैसा व्यवहार करेंगे।

10 मई  से 31 धन लाभ व अकस्मात् उन्नति के चाँस बढ़ेंगे।

जून- जून के महीने के शुरू से ही 13 तक वृथा दौडधूप से बचें, धन- हानि के योग हैं। 14 जून से 28 जून तक  बिगड़े कार्यों में  कुछ सुधार होगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

Read More:- Taurus Yearly Horoscope 2024 : जानिए वृषभ (Taurus) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

जुलाई-उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि एवं आय के साधनों में बढ़ौतरी होगी। परन्तु व्यवसायिक व्यस्तताओं के कारण पर्याप्त लाभ नहीं होगा। यद्यपि पारिवारिक सहयोग मिलेगा। परन्तु स्वभाव में तेजी एवं मानसिक तनाव रहे। अगर आप अनुलोम विलोम कर रहे हैं तो आप इस स्थिति को सुधार लेंगें।

अगस्त- इस महीने में मिश्रित फल मिलेंगे। महीने के शुरू में धनागमन के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ का ध्यान रखें। 24 अगस्त से विघ्नों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

सितम्बर- माह के शुरू से ही झगड़े कलह से बचें अन्यथा, मानसिक तनाव व अधिक क्रोध की संभावना बनती है। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। 19 अक्तूबर तक  आर्थिक कार्यों में व्यवधान होने पर भी गुजारे योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। महीने के अंत में व्यर्थ की भागदौड़ से बचें व सन्तान की ओर ध्यान दें।।

नवम्बर- नवम्बर के माह में स्वास्थ्य सम्बन्धी विशेष ध्यान रखें। निकट के सम्बन्धियों से किसी भी बात पर बहस न करें, बनते कार्यों में विघ्न, आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। व्यवसाय में तनाव व लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।

दिसम्बर-स्वास्थ का ध्यान रखें, घर मे रहें और किसी से उलझें नहीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Poonam Gaur

पूनम गौड़ एक नए युग की चिकित्सक और ज्योतिषी, वास्तु आचार्य, और अंकशास्त्री हैं। इन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं और एक हजार से अधिक कुंडलियों का विश्लेषण किया है। उन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। पूनम जी ज्योतिष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करती हैं और क्लाइंट के साथ बहुत पारदर्शी रहती हैं। उनका मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा है और इसे बदला जा सकता है।
Back to top button