मनोरंजन

आखिर अजय देवगन और करिश्मा कपूर के ब्रेकअप की वजह क्या थी?

जाने कब और कैसे हुई थी जय देवगन और काजोल की शादी


 

बॉलीवुड की दुनिया में कभी किसी का किसी से दिल लगना, या फिर कभी किसी का ब्रेकअप होना ये सिलसिला तो लगा ही रहता है। लेकिन आज हम बात कर रहे है एक ऐसे बॉलीवुड कपल की जो एक्शन हो, रोमांस हो या फिर कॉमेडी हर किरदार में अपने आपको बेस्ट साबित कर चुके हैं, जी हाँ आज हम बात कर रहे है  बॉलीवुड कपल अजय देवगन और काजोल की। इस क्यूट कपल की शादी आज से 21 साल पहले हुई थी। इन 21 सालों में अजय देवगन और काजोल ने बाकी कपल्‍स के लिए खुद को एक मिसाल के तौर पर पेश किया है। दोनों का स्वभाव एक दूसरे से बिलकुल अलग है लेकिन उसके बाद भी दोनों में गजब की अंडरस्‍टैंडिंग है। अजय देवगन और काजोल 24 फरवरी 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे। और दोनों की लव मैरिज हुई थी। तो चलिए जानते है इनकी लव स्टोरी के बारे में।

और पढ़ें: जाने हर्षद और अदिति गुप्ता के साथ क्यों दोबारा काम नहीं करना चाहती है एकता कपूर

कब की थी दोनों ने शादी

ajay devgan and kajol
Image Source – Hindustan Times

अजय देवगन और काजोल अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। अभी कुछ समय पहले ही दोनो की फिल्‍म ‘तान्‍हा जी’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्‍म को लोगों द्वारा बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज मिले थे। अगर बात की जाएं अजय देवगन और काजोल की लव स्‍टोरी के बारे में, तो दोनों की लव स्टोरी थोड़ी अलग है। वैसे तो अजय देवगन काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते हैं पर फिल्म के सेट के उनसे ज्यादा मजाक कोई और नहीं कर सकता। ऐसे तो अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से काफी अपोजिट हैं लेकिन उसके बाद भी ये बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में आते है। अगर हम इन दोनों की शादी की बात करें तो दोनों ने 24 फरवरी 1999 शादी की थी। उस समय काजोल महज 25 की थी। और उनका बॉलीवुड में करियर ऊंचाइयों की उड़ान भर रहा था। और देवगन का करियर भी अच्छा चल रहा था लेकिन काजोल से अच्छा नहीं।

काजोल से पहले अजय की लाइफ में थी करिश्मा कपूर

यूं तो बॉलीवुड में आएं दिन हमें अफेयर और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक समय था जब अजय देवगन का नाम अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ जोड़ा जाता था। सूत्रों की मानें तो अजय और करिश्मा कपूर की जोड़ी उस दौरान की सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती थी। खबरों के मुताबिक करिश्मा कपूर जब अजय के जीवन में आईं तो उस समय पर अजय देवगन रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। यानि की अजय काजोल से पहले करिश्मा और रवीना को डेट कर चुके थें। लेकिन जब उनकी लाइफ में काजोल आई तो उसके बाद वो वही रुक गए और काजोल के साथ शादी के बंधन में बंधे गए। आज दोनों साथ में बेहद खुश है और दोनों के दो बच्चे भी है। उनकी बेटी का नाम न्यासा देवगन है और बेटे का नाम युग देवगन है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button