Monsoon : इन सब्जियों में छिपे हैं कीड़े और बैक्टीरिया, मानसून में इनसे बचना है ज़रूरी
Monsoon : मानसून आते ही मौसम एकदम से ठंडा हो जाता है चारों तरफ ताजगी छा जाती है। बारिश की बूंदों से चारों ओर का मौसम सुहाना हो जाता है। लेकिन ये Monsoon अपने साथ आता है अनेकों बीमारियां इसलिए इस मौसम मे पड़ सकते है आप बीमार और सेहत से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती है। ये मौसम दबे पाँव आता है और लाता है अनेकों बीमारियां, इस मौसम मे ज्यादातर बीमारियां खाने-पीने की चीजों के फैलती है। इसलिए इस मौसम में खान-पान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। चारों तरफ नमी बढ़ने के कारण सब्जियों मे फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते है। इसलिए इस मौसम मे कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए। वरना फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग आदि जो की पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। लेकिन Monsoon मे इन्हे खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में नमी की वजह से इन पर कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, इनमें मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में इन सब्जियों को डाइट में शामिल न करें। जितना हो सके उतना इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए।
Read More : World Rainforest Day : विश्व वर्षावन दिवस का इतिहास; क्यों खास है यह दिन ? क्या है इस साल की थीम
फूल गोभी
फूल गोभी मे छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिसमें धूल , कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से छिपे रहते हैं। इसमे कीड़े आसानी से दिखाई भी नहीं देते है। साथ ही, मानसून मे नमी के कारण इसमे बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी ज्यादा होता है। जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में फूल गोभी खाने से बचें।
मशरूम
मशरूम नमी वाली जगहों पर उगता है और इसमे फंगस लगने का खतरा ज्यादा होता है और इसको खाने से पेट मे इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए Monsoon मे इसको भी खाने से बचना चाहिए।
बैंगन
बारिश के मौसम में बैंगन में आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इसके गहरे रंग के कारण कई बार इन कीड़ों को देखना मुश्किल हो जाता है। अगर गलती से कीड़े लगे हुए बैंगन कहा लिए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, खासकर फूड पॉइजनिंग होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए Monsoon मे बैगन खाने बचना चाहिए अगर बैगन खाना है तो उसे काटकर अंदर से अच्छी तरह से चेक करके खाएं।
ब्रोकली
ब्रोकली भी फूल गोभी की तरह ही होती है, जिसमें धूल और कीटाणु आसानी से जमा हो जाते हैं। Monsoon मे इसे खाने से पेट खराब हो सकता है इसलिए कोशिश करें कि ब्रोकली न खाएं।
कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए?
बारिश के मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा,कद्दू, परवल और भिंडी जैसी सब्जियां खा सकते हैं। ये हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियां हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com