अजब - गजब

Bizarre News: शख्स ने जोरदार छींका तो बाहर फैल गईं आंते, पत्नी के साथ कर रहा था नाश्ता, 15 दिन पहले हुई थी सर्जरी

Bizarre News: एक शख्स अपनी पत्नी के साथ नाश्ता करने जा रहा था कि तभी उसे जोर से छींक आ गई और वह खांसने भी लगा। इसी बीच अचानक उसे अपने पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ। जब उसने नीचे देखा तो वह हैरान रह गया, क्योंकि उसकी आंतें उसके पेट से बाहर निकल गईं थीं।

Bizarre News: डॉक्टरों ने दोबारा की शख्स की सफल सर्जरी, छह दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ मरीज

छींकते वक्त शरीर की धड़कने रुक जाती हैं। इंसान सारा काम छोड़ देता है। कुछ लोग इतना धीरे छींकते हैं कि बगल वाले को भी एहसास तक नहीं होता तो वहीं कुछ की छींक इतनी तेज होती है कि लोग चौंक तक जाते हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। Bizarre News यहां एक शख्स इतनी जोर से छींका कि उसकी आंतें बाहर आ गईं। दरअसल, इस 63 साल के व्यक्ति ने अपने पेट की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद वह अपने घर लौट गए थे। उन्हें एक दिन अचानक जोरदार छींक आई और उनकी बड़ी आंत उनके शरीर से बाहर निकलकर जमीन पर गिर गई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी खबर के बारे में-

फ्लोरिडा का रहने वाला था शख्स Bizarre News

जानकारी के मुताबिक, शख्स अपनी पत्नी के साथ नाश्ता करने बैठा था और 15 दिन पहले ही फ्लोरिडा के रहने वाले शख्स का एक प्रोस्टेट कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। जिसका नाम सिस्टेक्टोमी है। यह एक शल्य प्रक्रिया है, जिसमें मूत्राशय के कुछ या पूरे हिस्से को हटा दिया जाता है और ऑपरेशन वाली जगह को स्टेपल द्वारा तब तक बांधे रखा जाता है जब तक कि वह ठीक न हो जाए। जब कुछ दिन बाद शख्स ठीक हो गया तो वह अपने शरीर में लगे स्टेपल को निकलवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा।

Read More:- New Guinness World Record: अब तक 34000 बर्गर खाकर अमेरिका के इस शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज

नाश्ता करते समय आई छींक और निकल गई आंत Bizarre News

अस्पताल में डॉक्टर ने उसके स्टेपल को निकाल दिया, जिसके बाद वह घर चला गया और पत्नी के साथ नाश्ता करने बैठ गया। नाश्ते से पहले ही शख्स अचानक जोर-जोर से छींकने और खांसने लगा। इसी बीच उसे कुछ गीलापन महसूस हुआ और पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगा। जब उसने नीचे देखा तो उसकी तो हालत ही खराब हो गई। दरअसल, खांसने और छींकने की वजह से शख्स की हाल ही में हुई सर्जरी वाली जगह से गुलाबी रंग के कई टांके बाहर निकल गए थे।

पैरामेडिक्स को दिखा तीन इंच का गंभीर घाव Bizarre News

इसका मतलब साफ था कि उसकी आंतें शरीर से बाहर निकल गईं थीं। अब शख्स को समझ नहीं आ रहा था कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। पहले तो उसने सोचा कि आंतों को वह खुद ही पेट के अंदर डाल ले, लेकिन फिर उसकी पत्नी ने ऐसा करने से रोक दिया। उनकी पत्नी ने एम्बुलेंस से संपर्क किया। घटनास्थल पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने देखा कि मरीज के सर्जरी वाले स्थान पर लगभग 3 इंच का घाव था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

डॉक्टरों ने दोबारा की सफल सर्जरी Bizarre News

हालांकि राहत की बात यह थी कि मरीज के शरीर से अधिक खून नहीं बहा था। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। 3 यूरोलॉजिकल सर्जनों ने सावधानीपूर्वक निकली हुई आंत को वापस पेट की गुहा में डाल दिया और छोटी आंत की पूरी लंबाई का निरीक्षण किया। उनके मुताबिक मरीज को कोई अंदरूनी चोट नहीं आई थी। इन सब के बीच उस शख्स ने भी बड़ी हिम्मत दिखाई। सर्जनों ने मरीज के पेट पर 8 टांके लगाए थे, जो सबसे मजबूत प्रकार के बताए जा रहे हैं।

छह दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुअर मरीज Bizarre News

उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि मरीज के टांके दोबारा न खुल जाएं। मरीज को 6 दिनों के लिए अस्पताल में ही रखा गया, जिसके बाद वह घर लौट सके थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी दर्द की दवाइयां भी बंद कर दी गईं थीं और उन्हें सामान्य डाइट लेने की अनुमति दे दी गई थी। आपको बता दें कि यह अनोखा मामला अमेरिकन जर्नल ऑफ़ मेडिकल केस रिपोर्ट्स में छपा है। माना जाता है कि कंडीशन डिहिसेंस होती है, जिसमें सर्जरी का घाव फिर से खुल जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button