मनोरंजन

Happy Birthday Aishwarya: 49 की उम्र में फेल कर देती हैं 20 के उम्र की हीरोइनों को, ये है ऐश्वर्या की फिटनेस का राज

Happy Birthday Aishwarya: ऐश्वर्या राय हैं फिल्मी जगत की सबसे फिटनेस हिरोइनों में से एक, जानें कैसे रखती हैं एश्वर्या अपना ख्याल


Highlights

  • ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।
  • ऐश्वर्या ने अपने लम्बे करियर में हॉलीवुड, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से 50 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।
  • ऐश्वर्या राय बच्चन आज बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

Happy Birthday Aishwarya : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जिसने अपनी खूबसूरती से जीत लिया करोड़ो लोगों का दिल और फिर सन् 1994 में जीता मिस वर्ल्ड का खिताब। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की जो आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं।

ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड ही नहीं बल्कि उसके साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश और आयकॉनिक परिवार की बहू भी।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने हर बार अपने ग्लैमरस लुक से अपने सभी फैन्स को दीवाना बनाया है अब चाहे वो कांन्स फेस्टिवल हो या कोई फोटोशूट। ऐश्वर्या ने अपने लम्बे करियर में हॉलीवुड, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से 50 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे एश्वर्या इस उम्र में भी ऐश्वर्या कैसे रखती हैं खुद को फिट।

ऐश्वर्या ने हमेशा से खुद को फिट रखा है चाहे वो मिस वर्ल्ड को लेकर हो या फिर शादी के बाद प्रेगनेंसी का समय उन्होंने हमेशा से अपनी डाइट का ख़ास ध्यान दिया है। ऐश्वर्या आज एक मां हैं लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी इतनी उम्र हो गई होगी। ऐश्वर्या अपनी फिटनेस का भी अब ख़ास ख्याल रखती है।

  1. एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था की उन्हें जिम में ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं है और वो फिट रहने के लिए योग करने में भरोसा रखती हैं। इसलिए वह हर रोज सुबह उठ कर योग करती हैं। लेकिन सप्ताह में1 या 2 बार ही जिम जाती हैं जिसमें वह फुल कार्डियों करती हैं।

और पढ़ें: Bala Movie Promotion: प्रोमशन में दिखा यामी गौतम का ग्लैमरस लुक

  1. इसके अलावा वह रोजाना सुबह जॉगिंग और‘ब्रिक वॉक’ करती हैं। ब्रिक वॉक में एक मिनट में 100 कदम चलना होता है। इसके अलावा वह 45 मिनट का पॉवर योग करती हैं।
  1. ऐश्वर्या सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि खाने- पीने पर भी ध्यान देती हैं। वह सुबह के नाश्ते में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर घर का खाना पसंद करती हैं। साथ ही हर सुबह वो एक गिलास गर्म पानी और नींबू मिलाकर पीती हैं और जंक फ़ूड से बिलकुल दूर रहती हैं।

4. ऐश्वर्या अपनी डाइट में फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करती हैं। सब्जियों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। उन्हें ब्राउन राइस बेहद पसंद है। ब्राउन राइस में मौजूद फाइबर बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। ऐश्वर्या को थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाना पसंद है। एेसा इसलिए क्योंकि ज्यादा देर तक भूखे रहने से वजन बढ़ता है।

5. इसके अलावा एश्वर्या रोज गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। ऐश्वर्या को चॉकलेट्स खाना भी बहुत पसंद है। वह डाइट में दाल, चावल, मछली और चिकन लेती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button