भारत

एयर इंडिया विमान में हुई तकनीकी खराबी, घंटो फंसे रहे यात्री!

बुधवार को एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण आठ घंटे लेट रही। जी हां, फ्लाइट के करीबन 400 यात्रियों को इस समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

air-india-passengers-stranded

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी इस फ्लाइट के यात्रियों से पहले कहा गया कि फ्लाइट सिर्फ 10 मीनट लेट है, अगले 10 मीनट में प्लेन शिकागो के लिए टेकऑफ करेगा। लेकिन यात्रियों को क्या पता था, कि यह 10 मीनट का इंतजार उन्हें अगले 8 घंटों में बदल दिया जाएगा।

बता दें, दिल्ली से शिकागो के लिए बोइंग 777 को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बुधवार रात को 2 बजे टेकऑफ करना था। लेकिन खराबी के कारण 8 घंटे तक खराबी ठीक नही हुई, जिसके बाद घोषणा की गई कि फ्लाइट चेंज करनी होगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button