मनोरंजन

जाने उन टीवी एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने मेकर्स से मतभेद होने के बाद बीच में छोड़े अपने पॉपुलर शो

इन 4 टीवी एक्ट्रेस ने अपने पॉपुलर शो को बीच में ही कह दिया अलविदा


आज के समय पर टीवी सितारे किसी भी मामले में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। आज के समय पर तो कुछ ऐसे टीवी एक्ट्रेस भी है जिनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा है। टीवी एक्ट्रेस अपने रोल और एक्टिंग की बदौलत अपने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाते हैं। लेकिन ये टीवी शो और लोगों का प्यार ही होता है जो इन सितारों को नाम और शोहरत दिलाता हैं। लेकिन कई बार मेकर्स के साथ झगड़े या असहमति के कारण एक्टर्स अपने पॉपुलर शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लेते है। ऐसे में या तो शो का ट्रैक बदल दिया जाता है या फिर शो में किसी और एक्टर की एंट्री हो जाती है। तो चलिए आज जानते है उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने मेकर्स से कुछ झगड़ों या असहमति के कारण अपने पॉपुलर शो को बीच में ही कह दिया अलविदा।

हिना खान: हिना खान को भला ज्यादा लोग उनके असली नाम से नहीं जानते होंगे लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा तो हमारे देश के घर-घर में सब की फेवरेट है। आपको बता दे कि हिना खान ने लगातार 8 साल तक टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाया था। लेकिन फिर निर्माता राजन शाही के साथ विवाद के बाद हिना खान ने शो को बीच में ही छोड़ दिया। इतना ही नहीं शो के प्रोड्यूसर ने तो ये भी कहा था कि वो हिना खान को आज के बाद किसी शो में वापस नहीं लाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CRN78SDhF38/?utm_source=ig_web_copy_link

शिल्पा शिंदे: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को भला कौन नहीं जानता। उनकी पॉपुलटी तब और ज्यादा बढ़ गई जब उन्होंने साल 2016 में टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाया। उनको लोगों ने ‘अंगूरी भाभी’ के रूप में बहुत ज्यादा पसंद किया था। लेकिन फिर अचानक शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ दिया। उन्होंने शो के मेकर्स पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और बिनायफर कोहली को तानाशाह बताया। साथ ही संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए।

और पढ़ें: Friendship Day 2021: जानें 2021 में साल कब मनाया जायेगा फ्रेंडशिप डे, साथ ही उन फिल्मों के बारे में जो फ्रेंडशिप पर आधारित है

दिशा वकानी: दिशा वकानी ये नाम शायद ज्यादा लोग नहीं जानते लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन इनको भला कौन नहीं जानता। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी की हंसी, उनके गरबे और उनका टप्पू के पापा के साथ मीठी नोकझोंक के तो हम सभी लोग दीवाने है। वैसे तो दिशा वकानी यानि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन ने मैटरनिटी ब्रेक लिया था, लेकिन इतने लम्बे समय से उनकी शो में वापसी न होने के कारण अभी उनके फैंस नाराज होने लगे है।

https://www.instagram.com/p/CRmH-WnBeSn/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका सिंह: दीपिका सिंह टीवी दुनिया की एक जानी मानी अभिनेत्री है। आपको बता दे कि दीपिका सिंह को टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ से पहचान मिली थी। इस शो में उनके फैंस ने उनके रोल और अभिनय को खूब सराहा था। इस टीवी शो में दीपिका सिंह ने संध्या राठी की भूमिका निभाई थी जो की एक आईपीएस अधिकारी होती है। दीपिका का ये शो बहुत अच्छा चला रहा था लेकिन फिर अचानक उन्होंने शो को बीच में अलविदा कह दिया था। खबरों के अनुसार शो के मेकर्स और उनके बीच बकाया राशि को लेकर विवाद हो गया था। काफी लंबी लड़ाई के बाद उन्हें एक बड़ी राशि का भुगतान किया गया था। जिसके बाद उन्होंने शो में काम करने से मना कर दिया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button