World Brain Day : हर उम्र के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य की आवश्यकता
मस्तिष्क संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम को प्रोत्साहित करना होता है।
World Brain Day क्यों मनाते है? क्या इसका उद्देश्य है
World Brain Day: हर वर्ष 22 जुलाई को World Brain Day मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य मस्तिष्क स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि मस्तिष्क का स्वास्थ्य केवल वृद्धावस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह बचपन से लेकर बुज़ुर्ग अवस्था तक हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम हिस्सा है। World Brain Day 2025 हमें याद दिलाता है कि मस्तिष्क स्वास्थ्य एक जीवनभर की ज़िम्मेदारी है, न कि किसी एक उम्र की आवश्यकता। यदि हम मस्तिष्क की देखभाल हर चरण में करें, तो हम अधिक स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। आइए इस दिन हम सभी मिलकर मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समाज को जागरूक बनाएं।
विश्व मस्तिष्क दिवस क्यों मनाया जाता है?
World Brain Day की शुरुआत World Federation of Neurology (WFN) द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण अंग है – यह हमारे सोचने, महसूस करने, याद रखने, निर्णय लेने और शरीर के हर हिस्से को नियंत्रित करने में सहायक होता है। मगर आज के समय में तनाव, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ, बढ़ती उम्र, खानपान और नींद की कमी जैसी कई समस्याएं मस्तिष्क को प्रभावित कर रही हैं। इसके परिणामस्वरूप डिमेंशिया, अल्जाइमर, स्ट्रोक, डिप्रेशन और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
2025 की थीम
इस वर्ष की थीम “Brain Health for All Ages” यह संदेश देती है कि,बचपन में मानसिक विकास, पोषण और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। किशोरों और युवाओं में तनाव, मोबाइल लत और परीक्षा दबाव जैसे मानसिक मुद्दों की पहचान जरूरी है। वयस्कों में मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ संतुलित जीवनशैली, व्यायाम और नींद का महत्व बढ़ जाता है। बुज़ुर्गों में याददाश्त की कमजोरी, न्यूरोलॉजिकल विकारों और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याओं की रोकथाम और इलाज पर ज़ोर देना चाहिए। इस थीम का उद्देश्य सभी आयु वर्गों में जागरूकता, शिक्षा, रोकथाम, उपचार तक पहुंच और समर्थन को बढ़ावा देना है।
Read More : क्या है National Flag Day का इतिहास और क्यों मनाया जाता है
प्रमुख उद्देश्य
World Brain Day मनाने का मुख्य उद्देश्य मस्तिष्क स्वास्थ्य को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। इसका पहला उद्देश्य जागरूकता है, जिसके अंतर्गत लोगों को मस्तिष्क से संबंधित विकारों के लक्षणों और कारणों के प्रति सतर्क करना शामिल है, ताकि समय रहते समस्या की पहचान हो सके।
दूसरा उद्देश्य शिक्षा है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों और समाज को मस्तिष्क स्वास्थ्य के महत्व और देखभाल के तरीकों पर शिक्षित किया जाता है।
तीसरा महत्वपूर्ण पहलू है रोकथाम , जिसमें तनाव को कम करने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और पर्याप्त नींद लेने जैसी स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित किया जाता है।
चौथा उद्देश्य है उपचार तक पहुंच , यानी समय पर जांच और इलाज की सुविधा को सभी के लिए सुलभ और बेहतर बनाना।
अंत में, सहायता और समर्थन के अंतर्गत मस्तिष्क रोगों से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवारों को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने पर बल दिया जाता है। इन सभी उद्देश्यों के माध्यम से समाज में मस्तिष्क स्वास्थ्य को लेकर एक समग्र और जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







