धार्मिक

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर जानिए वो सब कुछ जो है खास

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती भी कहा जाता है, हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।

Buddha Purnima: 12 मई को है बुद्ध पूर्णिमा, जानिए पूजा विधि और परंपराएं

Buddha Purnima, बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बुद्ध जयंती भी कहा जाता है, हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह पर्व भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को पड़ रही है।

इतिहास

बुद्ध पूर्णिमा का दिन त्रिपल सेलिब्रेशन के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि)और महापरिनिर्वाण हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी (वर्तमान में नेपाल) में शाक्य कुल में हुआ था। उनका असली नाम सिद्धार्थ था। एक राजकुमार होने के बावजूद उन्होंने संसारिक सुखों का त्याग कर सत्य की खोज में निकलने का निश्चय किया। बोध गया में पीपल के पेड़ के नीचे ध्यान करते हुए उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ और वे बुद्ध कहलाए। बाद में उन्होंने धर्म का प्रचार करते हुए अहिंसा, करुणा और Middle Path की शिक्षा दी। उनके विचार आज भी विश्वभर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Read More Indian Festivals: त्योहार जो जोड़े दिलों को, जाने बैसाखी से विषु तक

बुद्ध पूर्णिमा महत्व

बुद्ध पूर्णिमा न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि मानवता और शांति में विश्वास रखने वालों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें आत्मनिरीक्षण, संयम, करुणा और अहिंसा का संदेश देता है।

पूजा विधि व परंपराएं

इस दिन बौद्ध अनुयायी मंदिरों में जाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को जल, फूल, धूप आदि अर्पित करते हैं। उपदेशों का पाठ, ध्यान और शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। कई जगहों पर गरीबों को दान देना, फल और मीठा भोजन बांटना भी परंपरा है। लोग बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं और उपवास भी रखते हैं।

Read More : Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा 2025, अहिंसा, शांति और संतुलन का पर्व

शुभकामनाएं

1. बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाएं और जीवन को शांति व करुणा से भरें।

2. भगवान बुद्ध का आशीर्वाद आपके जीवन को प्रकाशमय करे। बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. बुद्ध के विचारों को आत्मसात करें और अपने जीवन को सफल बनाएं। शुभ बुद्ध पूर्णिमा!

4. अहिंसा और करुणा का मार्ग ही सच्चा धर्म है। बुद्ध पूर्णिमा पर यही कामना है कि आपके जीवन में शांति बनी रहे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button