मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

दिल्ली में रविवार को पारा चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। 14 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Update: गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट


Weather Update: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में ठंड का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है। यहां दिन में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। रात में बहुत हल्की ठंड पड़ रही है। तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है। होली के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने की भी संभावना जताई ज रही है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही एक बार फिर कोल्ड डे जैसी स्थिति महसूस होगी। 14 मार्च तक एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में होली के दिन बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा

दिल्ली में रविवार को पारा चढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। 14 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। लेकिन इससे ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।15 मार्च से फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। 11 और 12 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यूपी में होली के पहले बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में होली से पहले मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह बदलाव ज्यादा दिखेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लखनऊ में हवाओं का असर कम होने से गर्मी बढ़ी है। 11 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। 13 मार्च से बारिश की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब में इस दिन होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। इन दोनों राज्यों में 12 मार्च को हल्की बारिश का होने का अनुमान जताया गया है। स्काईमेट के अनुसार 13 और 14 मार्च को बारिश बढ़ सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आएगा, जोकि रबी की फसल के काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है।

जानिए एमपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 20.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी राज्य में पारा ऊपर जाएगा। गर्मी से राहत के आसार अभी नहीं हैं।

उत्तराखंड के बारिश के आसार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप से तापमान बढ़ेगा। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है। धूप से तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है और रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चल सकती है।

हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में IMD शिमला केंद्र ने बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई। रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी के बाद लाहौल और स्पीति में पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। रविवार शाम से राज्य में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा और कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई।

गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

गुजरात में भी तेज गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह गुजरात में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री, गांधीनगर में 39.2 डिग्री, अहमदाबाद में 38.7 डिग्री और सूरत में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल? राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में 11 मार्च को आंधी तूफान चलने के आसार हैं। साथ ही बहुत भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button