मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा चलने से शाम के समय से हल्की-हल्की ठंड बढ़ती जा रही है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही तेज हवा चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

Weather Update: कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का अलर्ट, यूपी में इन दिनों बदला मौसम का मिजाज


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट ली है। बीते दो दिनों से तेज हवाओं की वजह से लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हो रहा था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इस दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तापमान करीब 5 डिग्री तक कम हुए। वहीं अब गुरुवार से एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगेगा। हवाओं की रफ्तार कम होगी और तापमान बढ़ेगा। बुधवार को सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही थी। हवाओं की रफ्तार 20 से 28 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। हवाएं ठंडी थीं। इस वजह से लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत भी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। हवाओं में नमी का स्तर 24 से 70 प्रतिशत तक रहा।

जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। धूप में तपिश का अहसास होगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 11 मार्च तक आंशिक बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक रह सकता है। हवाओं की गति 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। स्काईमेट के अनुसार, बीते एक हफ्ते से दिन और रात के तापमान में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। अब 9 मार्च को उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है। हालांकि इसका असर सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों और अधिकतम पंजाब के तराई क्षेत्रों तक सीमित रहेगा।

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा चलने से शाम के समय से हल्की-हल्की ठंड बढ़ती जा रही है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही तेज हवा चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को भी 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है। लखनऊ में 12.5℃ न्यूनतम और 25.9℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। भले ही अभी गर्मी में दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चेन्नई के उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी आंतरिक और उत्तरी हिस्सों में दोपहर में गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही, चेन्नई के पश्चिमी उपनगरों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

उत्तराखंड में मौसम ने मारी पलटी

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा, जिससे पारे में बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्का हिमपात होने की भी उम्मीद है। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तेज धूप निकलने से बर्फ पिघलने लगी है। जिसके चलते निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही है और पारा भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, न्यूनतम पारा सामान्य से भी नीचे

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि घाटी के बड़े हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले दिनों बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। उधर हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बर्फबारी हो रही है। फरवरी के बाद अब मार्च की शुरुआत में यहां पर भारी बर्फबारी हुई है। मनाली में बर्फबारी देखने आए एक पर्यटक ने कहा कि माहौल काफी खुशनुमा हो गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button