धार्मिक

Mahakumbh 2025: इशिका तनेजा का आध्यात्मिक सफर, ग्लैमर छोड़कर महाकुंभ में बनीं संन्यासी!

Mahakumbh 2025, इशिका तनेजा एक भारतीय व्यवसायी, पूर्व मिस इंडिया, और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं, जिन्होंने हाल ही में अध्यात्म की ओर रुख करते हुए महाकुंभ 2025 में संन्यास ग्रहण किया है।

Mahakumbh 2025 : गिनीज बुक में दर्ज नाम, अब बनीं सन्यासिनी! जानिए कौन हैं इशिका तनेजा?

Mahakumbh 2025, इशिका तनेजा एक भारतीय व्यवसायी, पूर्व मिस इंडिया, और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं, जिन्होंने हाल ही में अध्यात्म की ओर रुख करते हुए महाकुंभ 2025 में संन्यास ग्रहण किया है। उनका यह परिवर्तन ग्लैमर की दुनिया से आध्यात्मिक मार्ग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिस इंडिया भी रहे चुकी है इशिका

2 सितंबर 1994 को जन्मी इशिका तनेजा ने लंदन से अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने सौंदर्य और फैशन उद्योग में अपनी पहचान बनाई और कई प्रतिष्ठित खिताब जीते। इशिका ने 2017-18 में मिस इंडिया का खिताब जीता और 27 जनवरी 2018 को मलेशिया के मेलाका में आयोजित मिस वर्ल्ड टूरिज्म प्रतियोगिता में ‘बिजनेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड’ का ताज पहना। उन्हें 26 जनवरी 2016 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा ‘100 वुमेन अचीवर्स ऑफ इंडिया’ के रूप में सम्मानित किया गया।

Read More: Sanam Teri Kasam Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज़ से सिनेमाघरों में मचेगा तहलका, करोड़ों की टिकट बिकीं!

इशिका का बॉलीवुड करियर

इशिका ने बॉलीवुड में भी कदम रखा और मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ के एक प्रमोशनल गाने में दिखाई दीं। इसके अलावा, उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘हद’ में रिया की मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही में, इशिका तनेजा ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया है। महाकुंभ 2025 के दौरान, उन्होंने द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली और अब ‘श्री लक्ष्मी’ के नाम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। उनका कहना है कि नाम और शोहरत के बावजूद, उन्हें जीवन में सच्चे सुख और शांति की तलाश थी, जो उन्हें अध्यात्म में मिली।

Read More: The Mehta Boys Review: ‘द मेहता बॉयज’ में पिता-पुत्र के रिश्ते की अनकही दास्तान, जानें कैसी है फिल्म

समाज सेवा

इशिका ने अपने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को निर्भया के माता-पिता को समर्पित किया और 24 बलात्कार पीड़ितों को 12 लाख रुपये की मुफ्त शिक्षा प्रदान की। वह बलात्कार पीड़ितों, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, अनाथों और वृद्धजनों के लिए भी काम करती रही हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button