धार्मिक

Chaitra Month 2024: चैत्र के महीने में भूल से भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगी माता लक्ष्मी और मां दुर्गा

Chaitra Month 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस माह में इन वर्जित कार्यों को करने से व्यक्तियों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Chaitra Month 2024: चैत्र के महीने में न खाएं मांस, हो सकती है धन की हानि

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीना साल का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन पूर्णिमा के साथ ही फाल्गुन मास खत्म हो जाता है। पंचांग के अनुसार 26 मार्च से चैत्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। शास्त्रों के मुताबिक चैत्र महीने में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस माह में इन वर्जित कार्यों को करने से व्यक्तियों को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इस महीने में क्या नहीं करना चाहिए।

चैत्र माह में मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय भी अपनाए जाते हैं जिससे कि घर में समृद्धि बनी रहे और सुख शांति बनी रही। इस पूरे महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि ये महीना मां दुर्गा को समर्पित होता है और इस महीने में चैत्र नवरात्रि भी पड़ती है। नवरात्रि की वजह से इस पूरे चैत्र माह में मां भगवती की आराधना करना मुख्य रूप से लाभकारी होता है।

चैत्र माह में न करें ये काम (Things to avoid during Chaitra month)

न करें मांसाहार भोजन

चैत्र माह में भूलकर भी मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि चैत्र माह में ये भोजन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं जिससे व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

गुड़ का सेवन

इसके अलावा इस महीने में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। गुड़ की तासीर गर्म होती है और ऐसे में गर्मी के दौरान गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Read More:- April Panchak Date 2024: अप्रैल में कबसे शुरू हो रहा पंचक? जानें किन नियमों का पालन करना है जरूरी

बाल और नाखून काटना

चैत्र मास में बाल नहीं कटवाने की मनाही की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में बाल कटवाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और गृह क्लेश हो सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि इस महीने में नाखून न काटें। अगर नाखून काटना चाह भी रहे हैं तो गुरुवार और रात के समय नाखून न काटें।

भूलकर भी न करें नशा

चैत्र महीने में भूलकर भी किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी आपसे नाराज हो सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने का ये मुख्य कारण हो सकता है। शराब या तम्बाकू जैसे नशीले पदार्थ सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं।

लड़ाई- झगड़ा न करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह में घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। पति और पत्नी को किसी भी विवाद या बहस से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर की स्त्री मां लक्ष्मी का रूप होती हैं। इसलिए इस महीने में गलती से भी लड़ाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

न करें प्याज और लहसुन का सेवन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र महीना दुर्गा मां को समर्पित होता है। इस कारण से इस महीने में प्याज लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। किसी भी तरह से तामसिक भोजन से परहेज करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर सकते हैं नया कार्य

वेद-पुराणों के अनुसार चैत्र माह का पहला दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन भी किसी नए कार्य को करने के लिए अच्छा माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button