मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दिन के तापमान में आई हल्की गिरावट , सुबह के समय धुंध रहने की संभावना

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड की आहट के बीच पूर्वी तटीय राज्यों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी में आज से बदलने वाला है मौसम


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बीते कुछ दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आना शुरू हुई है। हालांकि गर्मी अब भी महसूस हो रही है। आईएमडी के अनसुार, बुधवार को अधिकतम तापमान महज 33.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध रहेगी। दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का बढ़ता खतरा

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब तेजी से पश्चिम बंगाल और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 25 अक्टूबर तक इन तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से हालात खराब हो सकते हैं। इस दौरान 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो तटीय क्षेत्रों में बड़े नुकसान का कारण बन सकती हैं। समुद्री इलाकों में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आईएमडी ने बताया कि ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भी भारी बारिश की संभावना

बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण 24 से 26 अक्टूबर के बीच पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर सूबे के 13 जिलों में देखने को मिलेगा। भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई जिलों में इसका असर रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यूपी में आज से बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 25 और 26 अक्टूबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

आंध्र प्रदेश में 5 दिन तक आंधी-तूफान का अनुमान

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 अक्टूबर से अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी) और यनम के अलग-अलग हिस्सों में 23 से 27 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए एक विज्ञप्ति में बताया, ‘उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।’ रायलसीमा के कुछ हिस्सों में 23 और 24 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है तथा ओडिशा के पारादीप से लगभग 520 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में यह उसी क्षेत्र पर मौजूद है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button