मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज धूप से लोग परेशान रहेंगे, यूपी में आज हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोकण, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। वहीं, गुजरात में अगले 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की संभावना, वहीं बिहार में आज कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के समय तेज धूप से लोग काफी परेशान है। आगामी 10 से 15 दिनों में मौसम में बदलाव महसूस हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं 11 से 15 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है। 14 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं। स्काईमेट के अनुसार, अब धीरे-धीरे दोपहर के तापमान में भी गिरावट आएगी। तापमान इस हफ्ते के बाद 32 से 33 डिग्री तक आ सकता है। अक्टूबर के अंत तक सुबह और शाम के समय पंखे बंद करने का सीजन आ सकता है।

दिल्ली के मौसम की जानकारी

दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। देश की राजधानी में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी में आज हल्की बारिश की संभावना

यूपी में आज हल्की बारिश की संभावना हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी आज और कल बारिश के आसार हैं। अरुणांचल प्रदेश, असम में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मेघालय, तमिलनाडु, केरल, और पुडुचेरी में कल हल्की बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आज शाम में या रात के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

बिहार में आज कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं 11 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। जिसके बाद 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह 4 बजे से अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कोटा, बारां और झालावाड़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।

Read More: Weather Update: अब फिर से इन जगह होगी मॉनसून की वापसी, दिल्ली में अभी गर्मी करेगी परेशान

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कल कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com.

Back to top button