भारत

Hindi News Today: चीनी सीमा पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत, विदेशों में बढ़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग विदेश में भी बढ़ती जा रही है। चिली कनाडा मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का डिजाइन लोगों को काफी पसंद आता है।

Hindi News Today: जलेश्वर में भीषण हादसा हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी बस, केरल में तीन ATM से लूटे 70 लाख रुपये


Hindi News Today: मुंबई में विकास के नाम पर हरित क्षेत्र को ही खत्म कर दिया जा रहा है। इस पर अब सुप्रीम कोर्ट की भी सख्त टिप्पणी आई है। कोर्ट ने कहा कि मुंबई जैसे शहरों में कुछ ही हरित क्षेत्र बचे हैं जिन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। कोर्ट ने यह टिप्पणी सिडको द्वारा बांबे हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध दाखिल अपील पर सुनवाई के दौरान की।

विदेशों में बढ़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग विदेश में भी बढ़ती जा रही है। चिली कनाडा मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का डिजाइन लोगों को काफी पसंद आता है। खास बात यह है कि इसमें विमान की तुलना में 100 गुना कम शोर का अनुभव होता है और इसकी ऊर्जा खपत बहुत कम है।

पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी

उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर पूर्वी भारत तक तेज वर्षा का दौर अब भी जारी है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। शुक्रवार को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कहीं वर्षा तो कहीं हिमपात हुआ। उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का क्रम जारी रहा। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।

जलेश्वर में भीषण हादसा हाईवे से 20 फीट नीचे गिरी बस

ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक यात्री बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। उत्तर प्रदेश से 57 तीर्थयात्री जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे। बस राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर संतुलन खोकर 20 फीट नीचे गिर गई। घायलों में से 16 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान हुई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

वाईएसआर कांग्रेस के तीन पूर्व विधायक पवन कल्याण की पार्टी में शामिल

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्व विधायक बालिनेनी श्रीनिवास रेड्डी समिनेनी उदय भानु और किलारी रोसैया विजयवाड़ा में जेएसपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण की उपस्थिति में जन सेना पार्टी ( जेएसपी ) में शामिल हो गए। पवन कल्याण ने गुरुवार को पूर्व विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व विधायकों का दलबदल वाईएसआरसीपी के लिए एक झटका है।

केरल में तीन ATM से लूटे 70 लाख रुपये

केरल पुलिस ने एटीएम लूटकर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इसके अलावा गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने त्रिचूर में तीन एटीएम से करीब 70 लाख रुपये लूटे थे। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

चीनी सीमा पर भारतीय सेना ने बढ़ाई ताकत

भारतीय सेना किसी भी विकट स्थिति का मुकाबला करने के लिए लगातार सीमाओं पर अपनी युद्ध क्षमता बढ़ा रही है। इसी कड़ी में चीनी सीमा पर कई आधुनिक हथियार सेना ने तैनात किए हैं। इसके अलावा और भी उपकरणों की लगातार खरीदी की जा रही है। इधर डीआरडीओ हाइपरसोनिक मिसाइलें बनाने में जुटा हुआ है।

Read More: Hindi News Today: पीएम मोदी ने लॉन्च किए परम रुद्र सुपरकंप्यूटर, पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून अभी भी सक्रिय

कर्नाटक सीएम सिद्दरमैया की मुश्किलें बढ़ी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया MUDA घोटाले मामले में लगातार घिरते नजर आ रहे हैं। अब विशेष अदालत के आदेश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सीएम और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने एफआईआर में सीएम की पत्नी और उनके साले को भी आरोपी बनाया है। पढ़ें मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button