भारत

Hindi News Today: पीएम मोदी ने लॉन्च किए परम रुद्र सुपरकंप्यूटर, पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून अभी भी सक्रिय

26 सितंबर 2024 को BAPS स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख और विश्ववंदनीय संत विभूति परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की 91वीं जयंती NESCO गोरेगाँव मुंबई में बड़े भक्ति-भाव और भव्यता के साथ मनाई गई।

Hindi News Today: मुंबई में मनाई गई महंत स्वामी महाराज की 91वीं जन्म जयंती, केरल में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट


Hindi News Today: मोहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क में क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव में लोगों को संबोधित करते हुए अपने विशेष सहायक महफूज आलम का परिचय दिया। परिचय के दौरान मोहम्मद यूनुस ने महफूज आलम की जमकर तारीफ की। मोहम्मद युनूस ने आगे कहा वे ही नए बांग्लादेश का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शेख हसीना सरकार को हटाने के पीछे महफूज आलम का ही पूरा प्लान था।

पीएम मोदी ने लॉन्च किए परम रुद्र सुपरकंप्यूटर

पीएम ने कहा कि सुपरकंप्यूटर यह सुनिश्चित करेंगे कि सबसे छोटे किसान के पास भी दुनिया के सबसे बेहतर ज्ञान तक आसान पहुंच हो और उन्हें फसलों के बारे में जानकारी भरे फैसले लेने में मदद मिले। वहीं समुद्र में जाने वाले मछुआरों को भी फायदा होगा क्योंकि ये तकनीक जोखिम को कम करेंगी और बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी।

पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून अभी भी सक्रिय

उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर उत्तर पूर्व भारत तक मानसून के लौटने से पहले तेज वर्षा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में बादल फटने से एक शख्स की जान चली गई। बिहार में अगले 24 के लिए भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट

केरल के त्रिशूर में एक हाईवे पर तीन एसयूवी में सवार 12 बदमाशों ने एक कार को घेर कर उसमें सवार दो लोगों का अपहरण कर लिया और उनसे 2.5 किलो सोना लूट लिया। यह घटना 22 सितंबर को हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई जहां निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई में मनाई गई महंत स्वामी महाराज की 91वीं जन्म जयंती

26 सितंबर 2024 को BAPS स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख और विश्ववंदनीय संत विभूति परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की 91वीं जयंती NESCO गोरेगाँव मुंबई में बड़े भक्ति-भाव और भव्यता के साथ मनाई गई। आध्यात्मिक कार्यक्रम शाम को शुरू हुआ जिसमें भक्तों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम स्थल भर गया। दुनिया भर से भक्त समुदाय परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के पवित्र चरणों में अपनी भावांजलि अर्पण करने के लिए एकत्रित हुए।

यौन शोषण के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

अरुणाचल प्रदेश की एक पॉक्सो अदालत ने शि-योमी जिले में 15 लड़कियों सहित 21 बच्चों के यौन उत्पीड़न के जुर्म में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के पूर्व वार्डन को मौत की सजा सुनाई है। उसने 2019 से 2022 के बीच 6 से 15 वर्ष की आयु की 15 लड़कियों सहित 21 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया था। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी 20 साल कैद की सजा सुनाई।

यूपी में गोरखपुर-बरेली सहित कई जिलों में हो तेज बारिश के आसार

यूपी में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर बरेली पूर्वांचल समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। यूपी में आज से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 से 29 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

Read More: Delhi News: दिल्ली के सीएम आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, न्यूनतम मज़दूरी दर में किया इजाफा

ऐसे सुरक्षित रहेगा आधार और पैन कार्ड

केंद्र सरकार ने गुरुवार को भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड की डिटेल लेकर व्यक्तिगत पहचान को उजागर करने वाली कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) द्वारा वेबसाइटों में सुरक्षा खामियां पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सीईआरटी-इन ने इन वेबसाइटों में सुरक्षा खामियां पाई थीं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button