काम की बात

PM Modi Birthday: नीतीश कुमार ने ऐसे दिया पीएम को जन्मदिन की बधाई, आरजेडी ने कसा तंज

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर आपने असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है और देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

PM Modi Birthday: 74 साल के हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु सहित इन नेताओं ने दी बधाई


PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राष्ट्रपति-राजनाथ सिंह और शाह ने दी बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर आपने असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है और देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।’

नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे दिया जन्मदिन की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन बधाई देने के समय को लेकर आरजेडी ने उनका मजाक उड़ाया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से रात को ठीक 12 बजे पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

आरजेडी ने नीतीश पर कसा तंज

आरजेडी नेता शक्ति यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी जल्दी में अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे। 12 बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट कर दिया। काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह।

Read More: Vande Bharat Metro Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे पहली ‘वंदे मेट्रो’ ट्रेन को हरी झंडी, जानिए इसके रूट और टाइमिंग के बारें में

खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है।’ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button