सेहत

Apple Cider Vinegar Benefits: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, दिल के रोगियों और मोटापे से परेशान लोगों के लिए रामबाण है सेब का सिरका

सेब के सिरके का उपयोग अक्सर सदियों से इसके जादुई स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता रहा है। यह न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने बल्कि साथ ही साथ ये एलडीएल...

Apple Cider Vinegar Benefits: जाने खाली पेट सेब का सिरका पीने के जादुई फायदे

Apple Cider Vinegar Benefits: ये बात तो शायद आप भी जानते होंगे कि सेब के सिरके का उपयोग अक्सर सदियों से इसके जादुई स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता रहा है। यह न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने बल्कि साथ ही साथ ये एलडीएल या ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को कम करने, एंटी-बैक्टीरियल गुणों, वजन घटाने में सहायता और पाचन में सुधार करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। आपको बता दें सेब का सिरका, हेयरकेयर और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में एक पॉपुलर कॉम्पोनेंट है, जो आपके चेहरे के मुंहासों को रोकने, रूसी को दूर करने के साथ कई परेशानियों को दूर करता है। अगर आप रोजाना सेब के सिरके का सेवन और इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते है तो इससे आपके स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती को लाभ मिल सकता है। हालांकि, साथ ही साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि नकारात्मक दुष्प्रभावों से बचने के लिए सेब के सिरके को कम मात्रा में सेवन करें और ये पानी से पतला होना चाहिए।

Apple Cider Vinegar Benefits
Apple Cider Vinegar Benefits

खाली पेट सेब का सिरका पीने के 8 जादुई फायदे

  1. ब्लड शुगर: सेब का सिरका शुगर पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

2. वजन कम करने में मददगार: सेब का सिरका भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मोटापे के मरीजों को वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसमें उपस्थित एसिटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

3. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक: सेब का सिरका दिल के रोगियों के लिए बेहद लाभदायक होता है क्योंकि यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

4. दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: सेब का सिरका रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है, जो दिल के रोगियों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर घट सकता है और हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।

Read more: Ajwain water benefits : डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी, आपके शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी: यह पेट के एंजाइम्स को सक्रिय करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सही पाचन से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

6. इंफ्लेमेशन (सूजन) को कम करता है: सेब का सिरका शरीर सूजन को कम करने में सहायक होता है, जो डायबिटीज और दिल के रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कारक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

7. इम्यूनिटी को बढ़ाता है: सेब के सिरका एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं।

8. ब्लड शुगर के अवशोषण में कमी: सेब का सिरका खाने के साथ लेने से शरीर के द्वारा शुगर के अवशोषण को धीमा किया जा सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button