भारत

Mustard Oil Price Hike: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड धारकों को दिया बड़ा झटका, 13 रुपए महंगा किया सरसों का तेल

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश सरकार ने उचित मुल्य की दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाले सरसों का तेल 13 रुपए महंगा कर दिया है। इसी के साथ कई दालों की कीमत में भी बदलाव किया है।

Mustard Oil Price Hike: दालों और सरसों का तेल के दाम में हुआ बदलाव, जानिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने क्या कहा?


Mustard Oil Price Hike: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश सरकार ने उचित मुल्य की दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाले सरसों का तेल 13 रुपए महंगा कर दिया है। जिन परिवारों को पिछले महीने तेल का कोटा नहीं मिल पाया था वो इस महीने मिलेगा लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के हजारों राशन कार्ड धारकों को बैकलॉग तेल की खुशी महंगी मिलेगी। ऐसा इसलिए कि जुलाई महीने में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को 110 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से सरसों तेल दिया गया था, लेकिन अब कीमतें बढ़ने के बाद इस महीने डिपुओं में सरसों का तेल 123 रूपये प्रति लीटर मिलेगा। जिसके कारण हजारों परिवारों को पिछले महीने का सरसों तेल का कोटा लेने पर 13 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

13 रुपए महंगा हुआ सरसों का तेल

अभी तक डिपुओं में BPL और APL उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 110 रुपए में मिलता था। मगर अब उन्हें तेल खरीदने के लिए प्रति लीटर पर 123 रुपए चुकाने होंगे। जबकि, टैक्स पेयर को सरसों तेल 129 रुपए पर लीटर मिलेगा। जो कि पहले उन्हें 115 रुपए लीटर के हिसाब से मिलता था।

डिपुओं में लागू हुई नई कीमतें

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 90 लाथ लीटर खाद्द तेल के सप्लाई का ऑर्डर जारी कर दिया है। इसमें 18 लाख लीटर सरसों के तेल की सप्लाई पहुंच चुकी है। जिसमें से 9 लाख 28 हजार लीटर सरसों तेल की सप्लाई डिपुओं को भेज दी गई है। इसी के साथ ही डिपुओं में सरसों तेल की नई कीमतें भी लागू हो गई हैं।

प्रदेश के राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अनुसार

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अनुसार, थोक बाजार में कीमतें बढ़ने से तेल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, अभी भी बाजार में महंगे भाव में बिक रहे सरसों तेल की तुलना में डिपुओं के माध्यम से सरकार काफी सस्ते भाव पर तेल दे रही है।

डिपो पर बैकलॉग कोटा मिलेगा महंगा

जिन परिवारों को पिछले महीने तेल का कोटा नहीं मिल पाया था वो इस महीने मिलेगा लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के हजारों राशन कार्ड धारकों को बैकलॉग तेल की खुशी महंगी मिलेगी। ऐसा इसलिए कि जुलाई महीने में डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को 110 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से सरसों तेल दिया गया था, लेकिन अब कीमतें बढ़ने के बाद इस महीने डिपुओं में सरसों का तेल 123 रूपये प्रति लीटर मिलेगा। जिसके कारण हजारों परिवारों को पिछले महीने का सरसों तेल का कोटा लेने पर 13 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। यानी जिन परिवारों को पिछले महीने तेल का कोटा नहीं मिला था अगर वो इस महीने लेते हैं तो उन्हें नई दरों के हिसाब से 123 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे।

दालों के दाम में हुआ बदलाव

इसके अलावा सरकार द्वारा दो दालों की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को उड़द और मलका की दाल अब सस्ती मिलेगी। उचित मूल्य की दुकानों में अब उड़द 5 रुपए और मलका की दाल एक रुपए प्रति किलो सस्ती मिलेगी। जबकि, डिपुओं में मिलने वाली चना की दाल के दाम में कुछ बदलाव नहीं किया गया है।

उड़द की दाल के दाम

BPL परिवारों के पहले उड़द की दाल 63 रुपए प्रति किलो दी जाती थी। मगर दाम कम होने के बाद यह दाल 58 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी।

APL परिवारों को अब प्रति किलो उड़द की दाल के लिए 68 रुपए चुकाने होंगे- जिसकी पहले कीमत 73 रुपए प्रति किलो थी।

टैक्स पेयर को अब उड़द की दाल 93 रुपए प्रति किलो मिलेगी- जो कि पहले 98 रुपए प्रति किलो थी।

Read More: Matar paneer Recipe: इस तरह से बनाएं घर पर मटर पनीर की सब्जी, बड़ों के साथ बच्चे को भी आएंगा बेहद पसंद

प्रदेश में 19 लाख से अधिक कार्ड धारक

हिमाचल में वर्तमान में 19,65,589 राशन कार्ड धारक है। जो उचित मूल्य की दुकानों से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इन राशन कार्ड धारकों की कुल आबादी 73,20,338 है. इसमें नॉन एनएफएसए आबादी 43,27,171 हैं। वहीं एनएफएसए के अंतर्गत 29,93,167 आबादी कवर होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button