भारत

Hindi News Today: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची तबाही, आज रेस्क्यू कार्य पूरा होने की उम्मीद

वायनाड में भूस्खलन के बाद आज पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी है। आज भी 1300 से अधिक बचावकर्मी भारी मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश में लगे हैं।

Hindi News Today: लैंडस्लाइड से अब तक 354 से अधिक लोगों की मौत, श्रीलंका में कैद 21 भारतीय मछुआरों की घर वापसी


Hindi News Today: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई अतिवृष्टि के बाद से डेढ़ सौ से अधिक यात्रियों व कुछ स्थानीय लोगों का तीसरे दिन भी अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। अभी भी सात सौ से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू किया जाना है यह सभी यात्री केदारनाथ धाम में ही फंसे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार तक रेस्क्यू कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

आप सांसद ने कहा अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे छात्र

NEET पेपर लीक मामले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था का संकट हमारे देश को प्रभावित कर रहा है। यह व्यवस्था कभी हमारे देश का गौरव हुआ करती थी लेकिन आज यह एक युद्ध का मैदान बन गई है जहां हमारे बच्चे ज्ञान या अधिकार के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

भूस्खलन के बाद आज पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी

वायनाड में भूस्खलन के बाद आज पांचवें दिन भी बचाव अभियान जारी है। आज भी 1300 से अधिक बचावकर्मी भारी मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरण लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की तलाश में लगे हैं। वायनाड में लैंडस्लाइड से अब तक 354 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 273 लोग घायल हैं। अधिकारियों को लगभग 300 लोगों के लापता होने का संदेह है।

श्रीलंका में कैद 21 भारतीय मछुआरों की घर वापसी

श्रीलंका के कोलंबो की जेल से आज भारतीय उच्चायोग की मदद से 21 भारतीय मछुआरों की घर वापसी हुई है। गुरवार को श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और जाफना में महावाणिज्य दूतावास ने श्रीलंका से इन मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की थी। कच्चाथीवु द्वीप के पास एक श्रीलंकाई नौसैनिक पोत और भारतीय नाव के बीच हुई टक्कर के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को पकड़ लिया था।

हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून के फिर से सक्रिय होने से जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल के कई जिलों में बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ जिसमें कई परिवारों की जान चली गई। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही उ.दिल्ली पंजाब हरियाणा गुजरात छत्तीसगढ़ जम्मू कश्मीर उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Read More: Delhi Weather News: दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक अभी जारी रहेगी मॉनसूनी बारिश, जानिए क्या कह गए आईएमडी प्रमुख

सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक बनाए गए अमृत मोहन प्रसाद

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1989 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के विशेष महानिदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button