मनोरंजन

Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai: पंचायत के बनराकस ने मायानगरी में खरीदा सपनों का घर, चाभी पोस्ट कर साझा की खुशी, कभी परिवार चलाने को सॉफ्ट पॉर्न मूवी में किया था काम

Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai: दुर्गेश कुमार ने मुंबई में अपना पहला आशियाना यानी कि घर खरीद लिया है। उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai: प्रशंसकों ने दी अभिनेता दुर्गेश कुमार को बधाई

आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की 2014 की फिल्म हाईवे में नजर आए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने शोबिज में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ सीरीज में बनराकस का किरदार निभाकर दुर्गेश कुमार ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए थे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘पंचायत’ सीरीज ने ही दिलाई है। Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai अब दुर्गेश कुमार ने मुंबई में अपना पहला आशियाना यानी कि घर खरीद लिया है। उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

पंचायत अभिनेता दुर्गेश कुमार ने मुंबई शहर में वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार अपना पहला अपार्टमेंट खरीद लिया है। 31 जुलाई को दुर्गेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। अपने पोस्ट में दुर्गेश ने अपने नए अपार्टमेंट की चाबियों की तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अपना घर मुंबई में… शुक्रिया बाबू हरेकृष्णा चौधरी आशीर्वाद के लिए।’ दुर्गेश कुमार के इस पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai एक यूजर ने लिखा, ‘पश्चिम फुलेरा में एक और मकान’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘अरे ये बुटकुन इस बात पर दो चाय।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘देख रहा है बिनोद… भइया खुद का घर ले लिए मुंबई में बधाई हो।’

Read More:- Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi: …जब फोटो देख राहुल गांधी पर दिल हार बैठीं थीं करीना कपूर, करना चाहती थीं डेट, इंटरव्यू में खोले थे राज

प्रशंसकों ने दी अभिनेता को बधाई Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai

इंस्टाग्राम पर दुर्गेश कुमार की पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा है। कई प्रशंसकों ने अभिनेता को शुभकामनाएं देते हुए उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘बधाई हो सर, मुझे उम्मीद है कि आप और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे और हमारा मनोरंजन करते रहेंगे।’ एक यूजर ने टिप्पणी की, बहुत बहुत मुबारक।’ एक टिप्पणी में लिखा था, ‘सर का फुलेरा का घर।’ एक टिप्पणी में कहा गया, ‘आप इससे अधिक के हकदार हैं।’

Read More:- Mita Vashisht: जब को-एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने आमिर खान के बालों पर फेर दिया था हाथ, डेढ़ साल के लिए बंद हो गई थी फिल्म ‘गुलाम’

पंचायत से मिली पहचान Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai

दुर्गेश कुमार ने एक बार बताया था कि उन्होंने टीवीएफ सीरीज ‘पंचायत’ में एक फोटोग्राफर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, ‘एस्पिरेंट्स’ के लेखक दीपेश सुमित्रा जगदीश ने फोटोग्राफर की भूमिका निभाई और दुर्गेश ने सीरीज में भूषण कुमार (बनराकस) की भूमिका निभाई। दुर्गेश कुमार ने सुल्तान, फ्रीकी अली, बहन होगी तेरी, लापता लेडीज और भक्त जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बिहार दरभंगा के रहने वाले हैं दुर्गेश कुमार Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai

आपको बता दें कि दुर्गेश कुमार बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। उनके लिए मुंबई जैसे शहर में घर खरीदना बिल्कुल आसान नहीं था। कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में दुर्गेश कुमार ने अपने संघर्ष के बारे में बताया था। उन्हें घर चलाने के लिए मजबूरी में सॉफ्ट पोर्न मूवी में काम करना पड़ा। लेकिन पंचायत ने उनकी किस्मत पलट दी। अब दुर्गेश कुमार के पास मुबंई में अपना खुद का घर खरीद लिया है। इस खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

Read More:- Web Series Mirzapur 3: मिर्जापुर के सीजन 3 में इंटीमेट सीन्स देकर सलाेनी भाभी ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने शूट के समय दिया था ऐसा रिएक्शन, PHOTOS

दुर्गेश कुमार का वर्क फ्रंट Durgesh Kumar Bought Apartment In Mumbai

वर्क फ्रंट की बात करें तो दुर्गेश कुमार ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें वह शत्रुघ्न सिन्हा, आशुतोष राणा और मुकेश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ का भी हिस्सा होने वाले हैं। यह मूवी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button