खेल

Indian Shooter Manu Bhaker: हरियाणा की छोरी ने किया देश का नाम रोशन, 12 साल बाद ओलंपिक में दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

Indian Shooter Manu Bhaker: ओलंपिक 2024 में इंडियन शूटर मनुभाकर ने 12 साल बाद भारत को पहला मेडल दिला कर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत के ओलंपिक इतिहास में 22 साल की मन्नू भास्कर मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई।

Indian Shooter Manu Bhaker: पेरिस में ओलंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर कहां से है?


Indian Shooter Manu Bhaker: 18 फरवरी 2022 को हरियाणा झज्जर जिले के गोरिया गांव में मन्नू भाकर का जन्म हुआ। उनकी मां स्कूल में टीचर है। और पिता मरीन इंजीनियर है। 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक मन्नू अपने नाम कर चुकी है।

हरियाणा की बेटी मनुभाकर ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर देश का नाम रोशन कर दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडियन शूटर मनुभाकर ने 12 साल बाद भारत को पहला मेडल दिला कर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत के ओलंपिक इतिहास में 22 साल की मन्नू भास्कर मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई। मन्नू रविवार को कोरियन शूटर के साथ फाइनल में सिल्वर मेडल से चूक गई।

मन्नू ने ओलंपिक टोक्यो में 2020 में डेब्यू किया था। निशानेबाज मनु का यह दूसरा ओलंपिक है। लेकिन पिछली बार क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल खराब हो गई थी इसलिए वो मेडल नहीं जीत पाई थी। लेकिन इस बार मन्नू ने बहुत मेहनत की और मेडल अपने नाम कर ही लिया। पहले स्थान पर साउथ कोरिया की ओ ये रही जिसने गोल्ड मेडल जीता। वहीं दूसरे स्थान पर साउथ कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। और भारत की बेटी मन्नू 221.7 के साथ तीसरे स्थान पर आई। और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

शूटर मन्नू अपना जलवा कॉमनवेल्थ और एशियाई गेम में भी दिखा चुकी है

साल 2018 में मन्नू ने सिर्फ 16 साल की उम्र में कॉमनवेल्थ गेम में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता हुआ है। इसके अलावा एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर एयर इवेंट में ईशा सिंह और रिदम सांगवान के साथ भारत को गोल्ड मेडल जितवाया था।

Read more:- Shooter Dadi: चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर कैसे बनी शूटर दादी

निशानेबाज मनु भाकर के बारे में जाने कुछ बातें

18 फरवरी 2022 को हरियाणा झज्जर जिले के गोरिया गांव में मन्नू भाकर का जन्म हुआ। उनकी मां स्कूल में टीचर है। और पिता मरीन इंजीनियर है। 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक मन्नू अपने नाम कर चुकी है। 2021 के ओलंपिक में वह सातवें स्थान पर है। निशानेबाज ने 2023 में एशियाई गेम में स्वर्ण पदक जीता था।

स्कूल के दिनों में ही मनु भाकर ने स्केटिंग, मुक्केबाजी, टेनिस समेत कहीं खेलों में हिस्सा लिया एक बार मन्नू के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनका मुक्केबाजी का सफर खत्म हो गया था। दरअसल मुक्केबाजी खेलते वक्त एक बार मन्नू की आंख में चोट लग गई थी। उसके बावजूद भी खेलों के प्रति उनका एक अलग ही जुनून था। जिसकी वजह से वह एक बेहतरीन निशानेबाज बनकर देश को गर्व महसूस करवा रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button