लाइफस्टाइल

Relationship Depression: क्यों खतरनाक है रिलेशनशिप डिप्रेशन? जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे सुरक्षित करें अपना रिश्ता

Relationship Depression: रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों का होना जरूरी है। रिश्ते में की गई जबरदस्ती रिश्ते को कमजर और टॉक्सिक बना सकते हैं।‌ आपको बता दें कि कभी-कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप के कारण व्यक्ति तनाव महसूस करता है और ऐसे रिलेशनशिप में डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ सकता है।

Relationship Depression: ये हैं रिश्ते में डिप्रेशन के लक्षण, जानें इससे बचने का तरीका

रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों का होना जरूरी है। रिश्ते में की गई जबरदस्ती रिश्ते को कमजर और टॉक्सिक बना सकते हैं।‌ आपको बता दें कि कभी-कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप के कारण व्यक्ति तनाव महसूस करता है और ऐसे रिलेशनशिप में डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ सकता है। Relationship Depression रिलेशनशि में डिप्रेशन होने पर व्यक्ति को कई लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिश्ते में डिप्रेशन कब होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के तरीके क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे।

क्यों होता है रिलेशनशिप में डिप्रेशन Relationship Depression

रिश्ते में जब भरोसे और प्यार की कमी हो जाती है तो दो लोगों के बीच में तालमेल बैठाना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से रिश्ते में दरार आ जाती है। इसकी वजह से कभी-कभी किसी एक पार्टनर को डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि रिश्ते में डिप्रेशन एक-दूसरे की वजह से ही आए। Relationship Depression कभी-कभी बिजी लाइफस्टाइल, परिवार में किसी तरह की प्रॉब्लम या कम्यूनिकेशन गैप की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

Read More:- Relationship Advice: हस्बैंड वाइफ दोनों हैं वर्किंग तो ऐसे करें अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को बेहतर, अटूट रहेगा रिश्ता

रिश्ते में डिप्रेशन के लक्षण Relationship Depression

रिलेशनशिप में डिप्रेशन होने पर कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण निम्न प्रकार हैं-

  • एक दूसरे का ख्याल ना रखना।
  • हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस करना।
  • अकेलापन महसूस करना।
  • रिश्ते में प्यार की कमी।
  • एक दूसरे पर विश्वास न करना। Relationship Depression
  • रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होना।
  • पार्टनर से दूरी बनाना

We’re now on WhatsApp. Click to join

रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बचने के उपाय Relationship Depression

  • अपने पार्टनर से किसी भी चीज के बारे में खुलकर बात करें। ऐसे में अपने पार्टनर से बात करनी जरूरी है। इससे न केवल तनाव दूर होता है बल्कि अकेलापन भी दूर हो सकता है।
  • रिश्तें में तनाव को दूर करने या डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में एक दूसरे को सरप्राइज देना भी आपके बेहद काम आ सकता है। इससे ना केवल रिश्ते में प्यार बढ़ेगा बल्कि अपनापन भी बरकरार रहेगा।
  • इसके अलावा आप काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं। काउंसलिंग से न केवल हल मिल सकता है बल्कि आप डिप्रेशन की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।
  • आपको बता दें कि रिश्ते को समय देना भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप डिप्रेशन को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है एक दूसरे को समय देना और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना। इससे ना केवल आप अपना अकेलापन दूर कर पाएंगे बल्कि खुद को खुश भी रख पाएंगे।
  • अपने पार्टनर को डेट पर ले जाना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि डिप्रेशन और तनाव दोनों से दूर रहें तो ऐसे में अपने पार्टनर को डेट पर लेकर जाएं। इससे न केवल आपके पार्टनर को स्पेशल फील होगा बल्कि रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों भी बढ़ सकता है। Relationship Depression
  • अपनी पसंद से काम करना भी एक अच्छा विकल्प है। डिप्रेशन चाहे रिश्ते में हो या जीवन में, दोनों को दूर करने के लिए आप उस काम को अपनाएं, जिससे आपको खुशी मिलती हो। ऐसे में खाली समय में आप पेंटिंग, डांस, सिंगिंग आदि कर सकते हैं। रिश्ते में डिप्रेशन को दूर करने के लिए अपने पार्टनर के साथ अपने पसंदीदा काम कर सकते हैं जैसे- कुकिंग करना, डांस करना आदि।
  • खुद को समय देना भी जरूरी है। रिलेशनशिप में यदि डिप्रेशन का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में सबसे पहले खुद को समय दें। खुद ही थोड़ा सा समय निकाल लें। और यह सोचें कि इसके पीछे क्या कारण है और कारणों को जानकर, उन्हें दूर करना भी आपकी जिम्मेदारी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button