बॉलीवुड

Rani Mukherjee Behaviour: रानी मुखर्जी हेयर स्टाइलिस्ट मारिया से करती थीं बहुत ही गंदा बर्ताव, गुस्से में आकर मारिया ने दिया श्राप, फ्लॉप हो गई फिल्म

Rani Mukherjee Behaviour: हेयरस्टाइलिस्ट मारिया ने अलग-अलग एक्ट्रेसेस के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने रानी मुखर्जी को गुस्सैल बताया और कहा कि उन्होंने रानी को श्राप दे दिया था, जिसके बाद उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थीद्ध

Rani Mukherjee Behaviour: रानी मुखर्जी को लेकर बोलीं हेयर स्टाइलिस्ट मारिया- बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अकड़ू अभिनेत्री हैं

मशहूर हस्तियों को पर्दे पर और सुंदर दिखने के लिए बहुत सारे लोगों की जरूरत होती है। हम स्टार्स के सुंदर और शानदार लुक की सराहना करते हैं, लेकिन हम अक्सर उन लोगों को भूल जाते हैं जिन्होंने उन्हें तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की होती है। स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और कई लोग मशहूर हस्तियों को उनका बेस्ट लुक दिलाने के लिए मिलकर काम करते हैं। Rani Mukherjee Behaviour हाल ही में अनुभवी हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने कई बी-टाउन एक्ट्रेसेस के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया और इसमें से एक किस्सा आपको चौंका देगा। उन्होंने बताया कि कौन कैसी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सभी एक्ट्रेसेस के बिहेवियर पर बात की, कि कौन कितनी रूड हैं और कौन कितनी स्वीट हैं। मरिया ने पहले कंगना रनौत को मुंहफट, लेकिन प्यारी बताया था। वहीं अब उन्होंने रानी मुखर्जी को लेकर बात की और उन्हें बहुत गुस्सैल बताया है।

बीते लगभग 40 सालों से इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के बाल बनाने वाली हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने हाल ही में अपने पेशे और एक्टर्स के बुरे बर्ताव पर खुलासा किया है। Rani Mukherjee Behaviour मारिया ने रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री की सबसे अकड़ू अभिनेत्री बताया है। यहां तक कि उन्हें फिल्म फ्लॉप होने की बद्दुआ भी दे डाली थी। मारिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बीते कुछ दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कई एक्ट्रेसेस के बाल बना चुकी हैं।

इन बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकीं हैं मारिया Rani Mukherjee Behaviour

उन्होंने हेलेन, मंदाकनी, हेमा मालिनी, रेखा, जूही चावला, साउथ एक्ट्रेस के बाल बनाए हैं। ममता कुलकर्णी के टॉपलेस शूट पर जो हेयरस्टाइल था उसकी शुरुआत भारत में उन्होंने ही की थी। इसके साथ ही मारिया ने हेयर स्टाइलिस्ट की फीस का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि पहले के सेलिब्रिटिज अपनी पूरी टीम की इज्जत करते थे और खयाल रखते थे। लेकिन ये चीज अब की एक्ट्रेस में बहुत कम देखने को मिलती है।

Read More:- Panchayat 3: पंचायत के इस एक्टर ने करीना-सैफ की शादी में धोए थे बर्तन, आज ‘गज्जब बेज्जती है यार’ डायलॉग खूब हो रहा फेमस

अपने हेयरस्टाइल को लेकर अक्सर हंगामा करती थीं रानी Rani Mukherjee Behaviour

उन्होंने रानी मुखर्जी के बारे में बताया कि एक्ट्रेस अक्सर अपने हेयरस्टाइल को लेकर हंगामा करती थीं। स्टाइलिस्ट से बार-बार चेंज करने के लिए कहती थीं। वो बहुत गुस्सैल थीं। उन्होंने कहा कि रानी अक्सर उन्हें होटल में बुलाती थीं और बाद में मना कर देती थीं कि नहीं आना है। वहीं कई बार शूट लोकेशन पर हेयरस्टाइल करने के लिए कहती थीं। मारिया ने देखा कि रानी अक्सर अपने हेयरस्टाइल को बदलने के लिए कहती थीं। उन्हें मारिया का काम पसंद नहीं आता था।

रानी मुखर्जी को मारिया ने दे दी थी बद्दुआ Rani Mukherjee Behaviour

इसके अलावा मारिया ने बताया कि वो कई बड़े सेलिब्रिटिज के साथ काम कर चुकी थीं और रानी उनसे इस तरह से बात करती थीं। इसके साथ ही मारिया ने ये भी बताया कि उन्होंने रानी को श्राप भी दिया था, जिसके बाद रानी की फिल्म फ्लॉप हो गई थी। मारिया ने रानी की तुलना सुष्मिता सेन के साथ की थी। हेयर स्टाइलिस्ट मारिया ने बताया कि सुष्मिता उनके काम को काफी पसंद करती हैं। वो कई बार उन्हें अपना हेयरस्टाइल करने के लिए बुलाती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भरी महफिल में मारिया को पहचान गईं थीं ऐश्वर्या राय Rani Mukherjee Behaviour

ये भी बताया कि रानी को उनका हेयर स्ट्रेट करने का तरीका भी पसंद नहीं था। इस सब से परेशान होकर ही उन्होंने रानी को श्राप दिया था। मारिया ने कहा, ‘एक बार मैं ग्रीस गई थी, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी वहां थे। वहां सीढ़ियां थोड़ी अजीब थीं और अंधेरा भी था। मैं सीढ़ियां चढ़ रही थी, जबकि वे नीचे उतर रहे थे। मैं कंगना के साथ वहां थी एक शूट पर मैंने उन्हें देखा, लेकिन मैंने उनसे बात नहीं की। मैंने सोचा कि वह मुझे सभी लोगों के बीच क्यों याद रखेंगी, उन्होंने मुझे पहचान लिया और मेरा नाम पुकारा, आप यहां कैसे हैं?’ मैंने कहा, ‘मैं यहां कंगना के साथ हूं।’

एक दिन का एक लाख रुपए लेती हैं मारिया Rani Mukherjee Behaviour

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहले एक दिन का 3 से 5 हजार सैलरी होती थी। मगर आज के हेयर स्टाइलिस्ट को एक दिन के लिए 50 हजार से 1 लाख तक दिया जाता है। आपको बता दें कि मारिया लंबे वक़्त तक कंगना रनौत के साथ काम करती रही हैं। कंगना रनौत अपनी इस हेयर स्टाइलिस्ट के काम से इतना खुश थीं कि अपने होमटाउन कुल्लू मनाली भी ले गई थीं। फिल्म थालाइवी के लिए मारिया ने ही कंगना का हेयरस्टाइल किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button