मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातें

जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातें

करीब 3 दशक से अपने गानों से संगीत जगत चमकाने वाले महान शायर और गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। जी हां उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम ही होगी, लेकिन बॉलीवुड के सबसे बड़े गीतकार माने जाने वाले जावेद न केवल गीत बल्कि पटकथा, लेखक का हुनर भी रखते है। हर कोई बॉलीवुड में जावेद अख्तर की इज्जत करता है। उनकी चमचमाते और शानदार करियर के साथ शब्दों की जादूगरी को लेकर जावेद अख्तर को बॉलीवुड में सबसे अलग माना जाते हैं। आइये जानते है  जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातें

जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातें
जावेद अख्तर से जुड़ी कुछ खास बातें

• स्क्रीन राइटर के तौर पर देखा जाए तो जावेद अख्तर तथा सलीम खान की जोड़ी जैसे फिल्म यादों की बारात, शोले, डॉन, सीता और गीता, मि.इंडिया, जंजीर के साथ कई सारी फिल्में लिख चुके हैं।

• अगर व्यक्तिगत जीवन की बात करे तो आपकों यह बतादें कि जावेद अख्तर का असल नाम पहले “जादू” था जिस नाम को उनके पापा ने एक कविता लम्हा लम्हा किसी जादू का फसाना से लिया था।

• फिल्म “सीता और गीता” में जावेद अख्तर और हनी ईरानी की मुलाकात पहली बार सेट पर हुई थी। इसके बाद इत्तेफाक की बात यह है कि, जावेद अख्तर और हनी ईरानी का बर्थडे एक दिन ही आता है।

• आज जावेद अख्तर जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की…. जब वो पहली बार मुंबई आए थे तो उनके पास रहने कॉ घर तक नहीं था। काफी मेहनत के बाद उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

• बतादें जावेद अख्तर बिल्कुल नास्तिक हैं और साथ ही उनके दोनों बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर भी नास्तिक हैं।

• जावेद अख्तर के रूमानी नज्में आज भी लोगों को अपनी ओर खीचते है जिन्हें सुनकर सभी के दिल से बस एक ही आवाज निकलती है “जब छाये तेरा जादू कोई बच ना पाये”।

• एक खास बात यह भी है कि, 14 बार जावेद अख्तर फिल्मफेयर जीत चुके हैं और 5 बार नेशनल अवार्ड जीत चुके है। इसलिए बॉलीवुड में कोई भी आजतक जावेद अख्तर की जगह नहीं ले सका।

Back to top button