मनोरंजन

Lock UPP 2: 4 साल बाद वापसी को तैयार Lock UPP 2, होस्टिंग को लेकर कंगना रनौत का नाम चर्चा में

Lock UPP 2, टीवी और डिजिटल वर्ल्ड में तहलका मचाने वाला रियलिटी शो ‘लॉक अप’ एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद Lock Upp Season 2 की वापसी तय मानी जा रही है।

Lock UPP 2 : नए सीजन में फिर दिखेगा कंगना का तेवर या बदलेगा होस्ट?

Lock UPP 2, टीवी और डिजिटल वर्ल्ड में तहलका मचाने वाला रियलिटी शो ‘लॉक अप’ एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद Lock Upp Season 2 की वापसी तय मानी जा रही है। इस बार शो न सिर्फ नए अंदाज में आएगा, बल्कि इसके साथ एक बड़ा बदलाव भी जुड़ा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

2022 में Lock Upp ने मचाया था बवाल

साल 2022 में आए Lock Upp Season 1 ने टीवी और OTT दोनों प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। शो का कॉन्सेप्ट बाकी रियलिटी शोज से बिल्कुल अलग था, जिसमें सेलेब्रिटीज़ को जेल जैसे माहौल में बंद कर कठिन टास्क दिए जाते थे। शो की सबसे बड़ी यूएसपी थीं इसकी होस्ट कंगना रनौत, जिनके बेबाक सवालों और सख्त अंदाज ने कंटेस्टेंट्स को पसीना छुड़ा दिया था। कंगना की दमदार होस्टिंग और शो की अनोखी थीम ने Lock Upp को उस साल का सबसे चर्चित रियलिटी शो बना दिया।

चार साल बाद Lock Upp 2 की वापसी

अब लगभग चार साल बाद Lock Upp Season 2 की वापसी की खबर सामने आई है। लंबे समय से शो के फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार शो पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और अनफिल्टर्ड होने वाला है।

एकता कपूर ने खुद किया बड़ा ऐलान

Lock Upp 2 को लेकर सबसे बड़ा खुलासा खुद एकता कपूर ने किया है। हाल ही में एक खास इवेंट के दौरान एकता कपूर ने घोषणा की कि Lock Upp Season 2 अब Netflix के साथ पार्टनरशिप में बनाया जाएगा। Netflix जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद शो का लेवल और भी ऊंचा हो गया है। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर Lock Upp 2 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Netflix पर स्ट्रीम होगा Lock Upp 2

इस बार Lock Upp Season 2 को Netflix OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो मिड-ईयर यानी साल के बीच में रिलीज हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है। Netflix के साथ इस कोलैबोरेशन को लेकर एकता कपूर ने कहा कि एक क्रिएटर के तौर पर दर्शकों को ऐसा कंटेंट देना जरूरी है, जो उनकी सोच को झकझोर दे और चर्चा पैदा करे। इस बार Lock Upp सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक बड़ा स्टेटमेंट होगा।

Lock Upp 2 का होस्ट कौन होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Lock Upp Season 2 में कंगना रनौत की होस्ट के तौर पर वापसी होगी? फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, फैंस कंगना को एक बार फिर उसी दबंग अंदाज में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कंगना की होस्टिंग ही Lock Upp की पहचान बन चुकी है, ऐसे में अगर वह वापस आती हैं तो शो की टीआरपी और चर्चा दोनों ही नई ऊंचाइयों पर जा सकती हैं।

Read More: Jackie Shroff: बॉलीवुड के स्टाइलिश हीरो जैकी श्रॉफ का जन्मदिन, जानें उनकी सफलता की कहानी

Lock Upp Season 2 के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा

Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, पहले सीजन की तरह इस बार भी कई चर्चित और विवादित चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं।

आपको बता दें कि Lock Upp Season 1 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स शामिल थे, जिन्हें जेलनुमा सेट में कैद रखा गया था।

पहले सीजन के कंटेस्टेंट्स में शामिल थे:

  • अंजलि अरोड़ा
  • मुनव्वर फारूकी
  • पायल रोहतगी
  • करणवीर बोहरा
  • सायशा शिंदे
  • पूनम पांडे
  • बबीता फोगाट
  • निशा रावल
  • शिवम शर्मा

इस बार भी दर्शकों को ऐसे ही चौंकाने वाले नाम देखने को मिल सकते हैं।

Read More: Battle of Galwan के “Maatrubhumi” सॉन्ग ने कर दिया फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया इंतज़ार

Lock Upp Season 1 का विनर कौन था?

Lock Upp Season 1 के विजेता बने थे स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी। उन्होंने फिनाले में पायल रोहतगी को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।Lock Upp मुनव्वर के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद वह Bigg Boss 17 में भी नजर आए और वहां भी उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। Netflix के साथ पार्टनरशिप, नए कंटेस्टेंट्स और शायद कंगना रनौत की वापसी इन सभी वजहों से Lock Upp Season 2 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button