लाइफस्टाइल

फर्स्ट डेट पर यह तीन रंग जरूर करेंगे आपकी मदद…

फर्स्ट डेट वो लम्हा होता है, जिसे लड़का व लड़की दोनों ही बेस्ट बनाना चाहते हैं। पहली बार किसी से मिलने जाना अपने आप में ही एक खास एहसास लेकर आता है। ऐसे में इस फर्स्ट डेट को परफेक्ट बनाता है, आपका व्यवहार और आपकी पर्सनेलिटी।

कहते हैं न ‘फर्स्ट इम्प्रेशन इज अ लास्ट इम्प्रेशन’… ऐसे में आपकी मुलाकात को खास बनाता है आपका पहनावा और पहने हुए कपड़ों का रंग।

first-date-dressing

लाल रंग की ड्रेस

फर्स्ट डेट पर यह तीन रंग कभी आपको नहीं करेंगे निराश…

  • लाल- लाल रंग सबसे ज्यादा अटेंशन दिलाने वाला होता है। यह रंग आपमें अलग-सा उत्साह व एनर्जी लेकर आता है। वहीं बात अगर हो डेट पर जाने की तो यह रंग सोने पर सुहागा वाला काम करता है।
  • नीला- नीला रंग सुरक्षा, शांत व सहज स्वबाव का प्रतिक होता है। नीले रंग दूसरे के दिमाग पर अन्य रंगों के मुकाबले ज्यादा देर तक टिकता है। वहीं एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 33 फीसदी महिलाएं और 57 फीसदी पुरूष नीले रंग को पसंद करते हैं।
  • काला- काला रंग एक ऐसा रंग होता है, जो सामने वाले पर मजबूती का प्रतीक छोड़ता है। ऐसे में फर्स्ट डेट पर आपको काला रंग भी काफी फबेगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button