विदेश

सबसे उम्रदराज महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए अब कौन बनी सबसे ज्यादा बुर्जग महिला…

दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र की बुर्जग घोषित होने वाली महिला ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां, सुसाना मुशात जोन्स का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

खबरों के मुताबिक, अब विश्व की सबसे ज्यादा उम्र की महिला इटली की 116 वर्षीय एमा मोरानो मार्टिनुज्जी बन गई हैं।

SusannahMushattJones1

सुसाना मुशात जोन्स

आपको बता दें, अमेरिका के अलाबामा में पैदा हुई जोन्स का जन्म 1899 में हुआ था। वह 19वीं सदी में पैदा हुई आखिरी अमेरिकी नागरिक भी थीं।

जोन्स के मुताबिक, ज्यादा नींद उनकी लंबी उम्र का राज था। उन्होंने पूरी जिंदगी सिगरेट और शराब को हाथ नही लगाया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button