विदेश
एक महीने में दो बार फ्लोरिडा की पार्टी क्लब में गोलीबारी

फ्लोरिडा में एक नाइट क्लब में गोलाबारी के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 लोग घायल हो गया।
खबरों की मानें तो घटना सोमवार तड़के की है। फ्लोरिडा के फोर्ट मेयर्स स्थित नाइट क्लब ब्लू में हमलावर ने घुसकर कर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस क्लब में काफी किशोर एकत्रित हुए थे जिनके उम्र महज 13 साल थी।
फ्लोरिडा के नाइट क्लब में गोलीबारी
स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने क्लब को घेर लिया है।
एक महीने में यह फ्लोरिडा में दूसरा हमला हुआ है। इससे पहले एक गे पार्टी के दौरान बंदूकधारी ने हमला किया था। जिसमें 49 लोग मारे गए थे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to