विदेश

86 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा!

पाकिस्तान ने रविवार को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें पाकिस्तान जल सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक सभी भारतीय मछुआरों को कराची की मलीर जेल से रिहा किया गया है।

इन सभी की रिहाई सद्भावना प्रयास के तहत कराई गई है। कराची के मलीर जेल के अधीक्षक राजा मुमताज ने बताया कि इन सभी मछुआरों को मलीर जेल से रिहा करके ट्रेन से लाहौर लाया जाएगा और फिर बॉर्डर पर उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

pakistan-india

आपको बता दें, इसी महिने ऐसा दूसरी बार हुआ है जब इन्हें सद्भावना प्रयास के तहत रिहा किया जाएगा। 6 मार्च को भी 86 भारतीय मछुआरे और एक अन्य को रिहा किया गया था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button