विदेश
बीमारी से ठीक होनेके बाद हिलेरी ने शुरु किया चुनाव प्रचार

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ठीक हो चुकी है। ठीक होने के साथ ही हिलेरी ने अपना काम शुरु कर दिया।
हिलेरी क्लिटंन
हिलेरी ने अपनी चुनावी रैली भी शुरु कर दी है। हिलेरी ने गुरुवार को उत्तर कैरोलिना में एक चुनाव रैली की। रैली के दौरान हिलेरी ने कहा कि अब से आठ नवंबर तक मैं जहां भी जाउंगी, मैं हमारे देश के लिए अपने विचारों की बात करने वाली हूं। मेरे प्रचार अभियान ने 38 विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों में विस्तृत योजनाएं बनाई है।
साथ ही कहा कि मैं इस पुराने ख्याल को मानती हूं कि यदि आप राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं तो आपको यह बताना चाहे कि आप क्या करने की योजना बना रहे है, आप इस कैसे करेंगे और आप कैसे इसके लिए भुगतान करेंगे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in