विदेश

Flood In Nepal: नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत 28 लापता

नेपाल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 28 लोग लापता हो गए हैं। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Flood In Nepal: नेपाल में टूटा प्रकृति का कहर भारी बारिश के साथ भूस्खलन, पीएम दहल ने अभियान तेज करने के दिए निर्देश

Flood In Nepal: नेपाल के पूर्वी भाग में इस समय बाढ़ और भूस्खलन जैसै हालात बने हुए हैं, इसी कारण पूर्वी हिस्से में स्थिति भयावह हो गई है। पूर्वी नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक करीब 28 लापता हो गए, जबकि 5 की मौत हो गई है।

भारी बारिश ने मचाई तबाही

मानसून की वजह से नेपाल में भारी बारिश हो रही है। नेपाल में बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ आ गई हैं वहीं, कई जगह भूस्खलन की घटना भी दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और तेरहथुम में तबाही मचाई है।

Read more: PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को ले कर पेंटागन अधिकारियों का बड़ा बयान

पीएम दहल ने घटनाओं पर दुख व्यक्त किया

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने रविवार सुबह अधिकारियों को खोज और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त किया।

इतने लोग हुए लापता

नेपाल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पूर्वी नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 28 लोग लापता हो गए हैं। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम से बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग जिलों में लोग लापता हुए हैं।

मानसून में 12 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं प्रभावित

नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बीते दिनों कहा था कि इस साल मानसून के चलते 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से मधेस प्रांत में ही चार लाख लोग और कोशी प्रांत में तीन लाख लोग प्रभावित होंगे। लुंबिनी प्रांत में दो लाख और बागमती प्रांत में एक लाख लोग प्रभावित होंगे। बीते साल भी नेपाल में मानसून से 20 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

Read more: Japan Law: जापान में सहमति से सेक्स करने की उम्र में बदलाव 13 साल से बढ़ाकर हुई 16 साल

ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित

बाढ़ से नेपाल का संखुवसाभा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। संखुवसाभा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 16 कामगार लापता हैं। बाढ़ में सात घर भी बह गए हैं। एक मजदूर की लाश बरामद हुई है, जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं पंचथार जिले में बाढ़ में पांच लोगों के लापता होने की खबर है। बाढ़ में सड़कों के बह जाने के चलते विभिन्न इलाकों का संपर्क टूट गया है। भूस्खलन में एक मकान के बह जाने से नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button